Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट से निपटने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक

Updated on Monday, January 21, 2013 16:09 PM IST

सिरमौर : ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट से निपटने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में उपायुक्त सिरमौर प्रियतु मण्डल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तथा उपमण्डल अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में सूखे की अधिक सम्भावना है वहां पर हैण्ड पम्प लगाने के लिए स्थान चयनित करें। उन्होंने कहा कि चयनित स्थानों की सूचि उपायुक्त कार्यालय को शीघ्र उपलब्ध करवाएं ताकि इस दिशा में आगामी कार्रवाई की जा सके।
उपायुक्त ने कहा कि इस वर्ष ग्रीष्म ऋतु के दौरान जिन क्षेत्रों में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है वहां पर पेयजल आपूर्ति के लिए अभी से हर सम्भव प्रयास किये जाएं। उन्होंने कहा कि जिले में लोगों को पेयजल की समस्या न हो इसके लिए सम्बन्धित विभाग अभी से तैयारी करें। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग द्वारा निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं को समय पर पूरा किया जाए। जिला की भौगोलिक दृष्टि को देखते हुए जिन क्षेत्रों में पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने में परेशानी आ रही हो वहां पर पेयजल आपूर्ति के लिए वैकल्पिक साधनों की समुचित व्यवस्था की जाए।
प्रियतु मण्डल ने कहा कि प्रशासन का प्रयास रहेगा कि आम जनता को गर्मियों के मौसम के दौरान पेयजल की कोई समस्या न आए। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वह पेयजल का दुरूपयोग न करें और जल का अधिक से अधिक संरक्षण करें ताकि हमारे स्रोत्रों में पेयजल का जलस्तर बना रहे। उन्होंने सभी उपमण्डलाधिकारियों से कहा कि वह सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाकर पेयजल की समस्या का दूर करने का प्रयास करें।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त विकास लाबरू, सहायक आयुक्त सुरेश भारद्वाज, एसडीएम नाहन राणा प्रितपाल सिंह, एसडीएम पांवटा साहिब श्रवण मांटा, एसडीएम राजगढ़ पंकज शर्मा, एसडीएम संगड़ाह हरबन्स सिंह, विद्युत विभाग के उप मुख्य अभियन्ता एस0के0गोयल, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियन्ता महेश शर्मा, एस0के0 शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X