Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में डॉ. बी आर आंबेडकर की प्रतिमा का किया लोकार्पण  

Updated on Thursday, February 27, 2025 19:09 PM IST

चंडीगढ़, 27 फरवरी - राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय सोनीपत में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का लोकार्पण राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय द्वारा वीरवार को किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अर्चना मिश्रा ने माननीय कुलाधिपति एवं हरियाणा के राज्यपाल को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि विश्वविद्यालय का नाम डॉ. बी. आर. आंबेडकर जी के नाम पर है और आज विश्वविद्यालय के प्रांगण में ऐसी महान विभूति की प्रतिमा का लोकार्पण हुआ है।
 
किसी भी संस्थान के लिए बड़े गौरव की बात होती है कि जिस महान विभूति के नाम पर उस संस्था का नाम हो और उसके प्रांगण में उस महान शख्सीयत की प्रतिमा स्थापित हो। आज उसी बात को सिद्ध करते हुए डॉ. बी. आर. आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय सोनीपत में भी यह महान कार्य हुआ है।

उन्होंने कहा कि डॉ. बी. आर. आंबेडकर जी हम सब के लिए प्रेरणा प्रतीक हैं। डॉ. भीम राव अंबेडकर एक महान व्यक्तित्व थे। हम सभी उन्हें भारतीय संविधान के जनक के रूप में जानते हैं।  बाबा साहब को समानता के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। उन्होंने जातिवाद व भेदभाव का सख्त विरोध किया और समाज को समान अवसर प्रदान करने और समृद्धि की दिशा में बदलने के कार्य किया। उन्होंने भारतीय संविधान को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उसमें समाज को सशक्त बनाने की ओर कार्य किया। उनका योगदान आज भी सामाजिक न्याय, शिक्षा और मुक्ति की ओर एक प्रेरणा स्रोत बना हुआ है।

कुलपति प्रो. अर्चना मिश्रा ने कहा कि डॉ. बी. आर. आंबेडकर का योगदान आज भी सामाजिक न्याय, शिक्षा और मुक्ति की ओर एक प्रेरणा स्रोत बना हुआ है। हम सबको उनके महान व्यक्तित्व से प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर जिला उपायुक्त डॉ मनोज कुमार, डीसीपी पी प्रबीना, विश्विद्यालय के कुलसचिव डॉ आशुतोष मिश्रा सहित शिक्षक एवं गैर शिक्षक वर्ग एवं छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।
Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X