Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

पंजाबी गायक बब्बू मान ने पारस हेल्थ के 'उम्मीद के सितारे' कैंसर जागरूकता अभियान का समर्थन किया

Updated on Monday, February 24, 2025 22:05 PM IST

पंचकूला, 24 फरवरी : मशहूर पंजाबी गायक बब्बू मान ने कैंसर जागरूकता अभियान 'उम्मीद के सितारे' में हिस्सा लेकर मरीजों और डॉक्टरों का हौसला बढ़ाया। पारस हेल्थ, पंचकूला द्वारा आयोजित इस महीनेभर चलने वाले कैंसर जागरूकता अभियान के तहत एक विशेष कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें 150 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित मेडिकल विशेषज्ञों ने भी हिस्सा लिया और कैंसर की जल्द पहचान व रोकथाम के महत्व पर चर्चा की।

बब्बू मान ने कैंसर सर्वाइवर्स से बातचीत की और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा, "अच्छी सेहत से बड़ा कोई उपहार नहीं है। कैंसर से डरने की जरूरत नहीं, बल्कि जागरूकता और समय पर इलाज के जरिए इसे हराया जा सकता है। पारस हेल्थ जैसी संस्थाओं द्वारा ऐसे अभियान बेहद सराहनीय हैं, जो लोगों को समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित करते हैं।"

हीमेटो-ऑन्कोलॉजी व बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट के डा. (ब्रिगेडियर) अजय शर्मा ने कहा कि कैंसर का जल्द पता लगने से इलाज की सफलता की संभावना बढ़ जाती है। डॉ. (ब्रिगेडियर) राजेश्वर सिंह (डायरेक्टर, मेडिकल ऑन्कोलॉजी) ने बताया कि कैंसर अब लाइलाज नहीं रहा, लेकिन नियमित जांच और जागरूकता ही इसे रोकने का सबसे प्रभावी तरीका है।

कार्यक्रम में निःशुल्क हेल्थ चेकअप और कम कीमत पर पीएसए टेस्ट व अन्य लैब जांच की सुविधा दी गई। रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के डायरेक्टर डॉ. नवीन कांडा ने कहा कि तंबाकू से परहेज, स्वस्थ आहार और नियमित जांच कैंसर से बचाव के सबसे आसान तरीके हैं। भारत में कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और 2030 तक सालाना 1.7 मिलियन तक पहुंचने की संभावना है, जिससे इसकी रोकथाम पहले से कहीं अधिक जरूरी हो गई है।

इस कार्यक्रम में कैंसर सर्वाइवर्स ने भी अपनी प्रेरणादायक कहानियां साझा कीं, जिससे अन्य मरीजों को आगे बढ़ने की शक्ति मिली।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X