Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

अहिल्या देवी होल्कर जी की त्रिशताब्दी पर भव्य प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन

Updated on Monday, February 24, 2025 21:39 PM IST

24 फरवरी - लोकमाता पुण्यश्लोका अहिल्या देवी होल्कर जी की त्रिशताब्दी जन्मोत्सव के अवसर पर 26 फरवरी 2025, बुधवार को एक भव्य प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 03:00 बजे ऑडिटोरियम, के.एल.पी. कॉलेज, दिल्ली रोड, रेवाड़ी में आयोजित होगा। इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के कार्यक्रम की जानकारी देने हेतु आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।


प्रेस कॉन्फ्रेंस में संघ के जिला प्रचार प्रमुख योगेश जी, कार्यक्रम के संयोजक डॉ. आर.बी. यादव, सह संयोजक संजय डाटा और सह संयोजिका सीए निधि गौतम उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस सम्मेलन में लोकमाता अहिल्या देवी होल्कर जी के जीवन और आदर्शों पर आधारित एक लघु नाटिका और एक विशेष चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में उनके योगदान और प्रेरणादायक जीवन को उजागर किया जाएगा।

 


सम्मेलन में अनेक प्रतिष्ठित और सम्मानित हस्तियां अपनी उपस्थिति से इस आयोजन की शोभा बढ़ाएंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री दीपा मलिक करेंगी, जो भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) की पूर्व अध्यक्ष हैं। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. आंचल जैन सीईओ, पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगी।


विशिष्ट अतिथियों में अनुपमा अंजलि (जिला अतिरिक्त उपायुक्त, रेवाड़ी), भारतीय महिला मुक्केबाज स्वीटी बूरा और प्रगतिशील किसान बनारसी देवी शामिल होंगी। इनके अलावा कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक डॉ. सुरेंद्रपाल रहेंगे, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी हैं।


इस अवसर पर सभी सम्मानित अतिथि लोकमाता अहिल्या देवी होल्कर जी के जीवन, उनके संघर्ष और समाज में उनके द्वारा किए गए अनुकरणीय कार्यों पर अपने विचार साझा करेंगे। यह आयोजन समाज को प्रेरणा देने वाला और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने वाला होगा।


आयोजन की सफलता के लिए सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाएं।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X