Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

छतबीड़ चिड़ियाघर का हिस्सा बने दो नन्हे टाइगर ‘अभय’ और ‘आरियन’

Updated on Friday, February 21, 2025 10:14 AM IST

वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने सेमी ओपन एरिया में छोड़े गए नन्हे टाइगर

वेटरनरी अस्पताल के नवीनीकरण सहित अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन

वन्यजीव संरक्षण विभाग विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत: लाल चंद कटारूचक्क

चंडीगढ़, 19 फरवरी - पंजाब में वन एवं वन्यजीवों के उचित संरक्षण को सुनिश्चित करने की नीति को आगे बढ़ाते हुए वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज छतबीड़ चिड़ियाघर में नवजात टाइगर शावकों को इंटेंसिव केयर से बड़े घर (कराल) में छोड़ा। यह उल्लेखनीय है कि मादा गौरी (सफेद टाइगर) और नर अर्जुन (पीला टाइगर) के आपसी मेल से 31 अक्टूबर 2024 को दिवाली की रात लगभग 12 बजे दो शावकों – एक सफेद और एक पीले – का जन्म हुआ। मंत्री ने बताया कि ये दोनों शावक स्वस्थ हैं और इन्हें एक और टीका लगाए जाने के बाद आम दर्शकों के देखने के लिए पिंजरे (एन्क्लोज़र) में छोड़ा जाएगा।

इसके अलावा, श्री लाल चंद कटारूचक्क ने छतबीड़ चिड़ियाघर में वर्ष 2024-25 के दौरान पंजाब सरकार द्वारा दिए गए फंड से किए जा रहे विकास कार्यों में से निम्नलिखित कार्य पूरे होने के बाद उनका उद्घाटन किया। इनमें वेटरनरी अस्पताल के पुराने प्रशासनिक ब्लॉक के नवीनीकरण के बाद उद्घाटन शामिल था। इसमें एक वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी का कार्यालय, वेटरनरी इंस्पेक्टर का कार्यालय, वेटरनरी स्टाफ का कमरा, प्रयोगशाला-1 और प्रयोगशाला-2, डिस्पेंसरी, रिसर्च रूम, पेंट्री और दो वॉशरूम शामिल हैं।

इसके अलावा, 3500 वर्गमीटर सर्विस सर्कुलेशन पथ का कार्य पूरा होने के बाद इसे स्टाफ की आवाजाही, फीड-फोडर के वाहनों और बेस्ट एनिमल मैनेजमेंट प्रैक्टिस को लागू करने के लिए समर्पित किया गया। इससे जानवरों या आम जनता को किसी असुविधा के बिना उनके बाड़ों में चारे की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। यह एक आधुनिक चिड़ियाघर की पहचान है। इतना ही नहीं, बल्कि 3200 वर्गमीटर (800 मीटर लंबा और 4 मीटर चौड़ा) लंबा विज़िटर पाथ भी दर्शकों की सुविधा के लिए विभिन्न बाड़ों के सामने बनाया गया है, जिसे आम जनता को समर्पित किया गया। इसके अलावा, छतबीड़ चिड़ियाघर में रात में ड्यूटी करने वाले चौकीदारों के लिए दो नए नाइट शेल्टर बनाए गए, जिनका उद्घाटन किया गया। साथ ही, पंजाब जू डेवलपमेंट सोसाइटी के लोगो का भी अनावरण किया गया।

इसके अतिरिक्त, मंत्री ने वाइल्डलाइफ सफारी बसों के लिए पार्किंग स्टैंड, विज़िटर शेल्टर के पास लॉयन सफारी कैंटीन और शैलोलैक कैंटीन, मगरमच्छ एन्क्लोज़र, बैटरी ऑपरेटेड वाहन (बी.ओ.टी.) के लिए पार्किंग स्टैंड और हिरण सफारी में शाकाहारी जानवरों के लिए फीडिंग प्लेटफॉर्म आदि परियोजनाओं का निरीक्षण भी किया।

इस अवसर पर श्री कटारूचक्क ने बताया कि छतबीड़ चिड़ियाघर समय-समय पर लोगों में वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करता रहता है, जिनमें रक्तदान शिविर, दौड़ प्रतियोगिता (रन फॉर वाइल्ड), चिड़ियाघर शिक्षा कार्यक्रम आदि शामिल हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों, युवाओं और आम जनता को वन्यजीव संरक्षण के प्रति प्रेरित किया जाता है।

इस मौके पर प्रमुख मुख्य वन संरक्षक श्री धर्मेंद्र शर्मा, छतबीड़ चिड़ियाघर के फील्ड डायरेक्टर नीरज कुमार, मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) सागर सेतिया आदि भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X