Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

दक्षिण हरियाणा में हो रही उत्तर हरियाणा से अधिक बिजली चोरीएचईआरसी ने बिजली कंपनियों को हानियों को कम करने के दिए निर्देश

Updated on Friday, February 21, 2025 10:13 AM IST

पूर्णकालिक विशेषज्ञ सलाहकार की करनी होगी नियुक्ति, सरकारी सब्सिडी पर कोई आपत्ति नहीं
उद्योगपतियों ने बिजली कटौती पर जताई चिंता
चंडीगढ़। उत्तर हरियाणा में दक्षिण हरियाणा से ज्यादा बिजली चोरी हो रही है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) में 12.37 प्रतिशत लाइन लास है जबकि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन का लाइन लॉस घटकर 9.15 प्रतिशत रह गया है।


हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) की बुधवार को आयोजित राज्य सलाहकार समिति की बैठक में यह जानकारी सामने आई। एचईआरसी के चेयरमैन नंद लाल शर्मा ने आपरेशनल दक्षता को बढ़ाने और औसत आपूर्ति लागत (एसीसी) और औसत राजस्व वसूली (एआरआर) के बीच के अंतर को कम करने पर जोर दिया। उन्होंने बिजली कंपनियों को पूर्णकालिक विशेषज्ञ सलाहकार की नियुक्ति करने के निर्देश दिए, ताकि विद्युत क्षेत्र की कार्यप्रणाली को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप लाया जा सके।


एग्रीगेट एंड कमर्शियल लास (एटीएंडसी) को कम करने के प्रयासों की समीक्षा में डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक ए श्रीनिवास ने बताया कि निगम के 42.58 लाख उपभोक्ता हैं। वर्तमान में 12.37 प्रतिशत वितरण हानियां हैं, जिसे एकल अंक में लाने का लक्ष्य रखा गया है। यूएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि निगम के 37.64 लाख उपभोक्ता हैं। हानियां घटकर 9.15 प्रतिशत रह गई हैं, जो नियामकीय सीमा के भीतर है।


एचवीपीएन की प्रबंध निदेशक आशिमा बराड़ ने बताया कि निगम 468 सब स्टेशनों का संचालन करता है और ट्रांसमिशन हानियां केवल 1.86 प्रतिशत हैं, जो एचईआरसी के नियामक मानकों से कम हैं। हालांकि उन्होंने हाई टेंशन ट्रांसमिशन लाइनों के लिए बढ़ते मुआवजे की लागत को लेकर चिंता जताई। एचपीजीसीएल के एमडी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि कुल बिजली उत्पादन क्षमता 2,587.40 मेगावाट है और यह एचईआरसी के दिशा-निर्देशों के तहत सुचारू रूप से कार्य कर रहा है।


उद्योगों के प्रतिनिधि नारंग और सुमित राव ने बिजली आपूर्ति में अनियमितताओं को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की, जिससे व्यवसायों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस पर एचईआरसी चेयरमैन नंद लाल शर्मा ने उद्योगों के लिए पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया और औद्योगिक विद्युत वितरण प्रणाली को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एचईआरसी को सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी से कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते कि यह बिजली अधिनियम, 2003 की धारा 65 के तहत हो।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X