Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

दो सप्ताह में पूरी हो पीएम ग्रामीण आवास योजना के आवेदनों की जियो टैगिंग:नायब सैनी

Updated on Friday, February 21, 2025 10:08 AM IST

मुख्यमंत्री ने की राज्य स्तरीय दिशा समिति की बैठक


सांसद, विधायक और प्रशासनिक सचिवों ने लिया हिस्सा


भ्रूण जांच करने व करवाने वालों पर हो सख्त कार्रवाई


चंडीगढ़, 19 फरवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए जिला उपायुक्तों को सख्त निर्देश दिए कि इस योजना के तहत लंबित लगभग 77 हजार लाभार्थियों द्वारा किए गए आवेदनों की जियो टैगिंग का कार्य आगामी 15 दिनों में पूरा किया जाए, ताकि जल्द से जल्द इन लाभार्थियों को मकान बनाने के लिए किस्त जारी की जा सके। साथ ही, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत नई सूची तैयार करने के लिए भी सर्वे का कार्य तीव्र गति से करने के भी निर्देश दिए।


मुख्यमंत्री ने यह निर्देश आज यहां प्रशासनिक सचिवों और जिला उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय दिशा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। बैठक की सह-अध्यक्षता विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने की। बैठक में लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह, नवीन जिंदल, जय प्रकाश, विधायक राम कुमार कश्यप, विनोद भ्याना, तेजपाल तंवर,कपूर सिंह,सावित्री जिंदल और देवेंद्र कादियान भी मौजूद रहे।


मुख्यमंत्री ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन समयबद्ध तरीके से किया जाना सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को त्वरित लाभ मिले। नागरिकों के जीवन को सुगम व खुशहाल बनाना सरकार का दायित्व है, इसलिए सभी अधिकारी प्राथमिकताएं तय करते हुए जनता की परेशानियों व शिकायतों का समाधान करें।


बैठक में बताया गया कि 1.80 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत महाग्राम पंचायत में 50 वर्ग गज के भूखंड और सामान्य ग्राम पंचायत मे 100 वर्ग गज के भूखंड उपलब्ध कराए गए हैं। पहले चरण में 62 ग्राम पंचायतों (61 सामान्य ग्राम पंचायत व 1 महाग्राम पंचायत) मे ड्रा के माध्यम से 4533 परिवारों को भूखंड आवंटित कर दिया गया है। इन लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत मकान बनाने के लिए राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। अगले चरण के लिए 1,000 पंचायतों को चिह्नित कर लिया गया है।


मुख्यमंत्री ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि भ्रूण जांच करने वाले व करवाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग मिलकर इस दिशा में तीव्र गति से कार्य करें। इसके अलावा, उपायुक्तों को निर्देश दिए कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को बाजार की सुविधा सुनिश्चित करवाने के लिए सांझा बाजार हेतु स्थान चिन्हित करें।
मुख्यमंत्री ने समग्र शिक्षा की समीक्षा करते हुए कहा कि स्कूल ड्रॉप आउट पर अंकुश लगाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 6 से 18 वर्ष के बच्चों की ट्रैकिंग की जाए, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इसलिए स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ अन्य सुविधाओं पर भी जोर दिया जाए। स्कूलों में सिविल कार्यों की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि 13 हजार कार्यों के विरूद्ध 9400 कार्य पूरे हो चुके हैं और अन्य कार्य प्रगति के विभिन्न चरणों में हैं। इसके अलावा, 1381 स्कूलों में कौशल के लिए व्यावसायिक पाठ्यक्रम लागू किए गए हैं, जिनमें 1 लाख 95 हजार छात्र व्यावसायिक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। 1074 स्कूलों में 2238 कौशल प्रयोगशालाएं भी स्थापित की गई हैं।


बैठक में बताया गया कि गरीब परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने के लिए चलाई जा रही हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत अब तक 15 लाख लाभार्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया है।


मुख्यमंत्री ने सिंचाई योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि सूक्ष्म सिंचाई को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। प्रदेशभर में टूटे हुए या कच्चे खालों को भी चरणबद्ध तरीके से पक्का किया जाए।


बैठक में बताया गया कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने वर्ष 2024-25 के दौरान 26.50 करोड़ रुपये आवंटित किए, जिसका लक्ष्य 25,000 एकड़ भूमि को कवर करना है। प्राकृतिक खेती पोर्टल पर अब तक 23 हजार 776 किसानों ने 39 हजार 423 एकड़ भूमि के लिए पंजीकरण कराया है। इसके अलावा, 493 देसी गायों की खरीद पर 1.23 करोड़ रुपये की सब्सिडी प्रदान की गई है। 2500 किसानों को ड्रम खरीदने के लिए प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से 75 लाख रुपये वितरित किए गए हैं।


इस वर्ष सभी जिला पार्षदों, पंचायत समिति सदस्यों तथा ग्राम पंचायत सरपंचों की 31 मार्च, 2025 तक ट्रेनिंग करवाई जाएगी। आगामी वित्त वर्ष में सभी पंचों की ट्रेनिंग करवाने हेतु कार्यक्रम तैयार किया जाएगा। बैठक में जानकारी दी गई कि सरकार द्वारा गांव की फिरनी से 3 किलोमीटर के दायरे तक नियमों में बदलाव करने के परिणामस्वरूप प्रदेश में 2547 ढाणियों में बिजली के कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X