Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

मोटापा एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या जागरूकता है जरूरी : डा. रविशंकर भट्ट

Updated on Thursday, February 20, 2025 09:19 AM IST

पंचकूला । मोटापा केवल एक शारीरिक समस्या नहीं, बल्कि कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है। इसी विषय पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पारस हेल्थ पंचकूला ने एक बैरिएट्रिक सर्जरी वर्कशॉप का आयोजन किया। इस कार्यशाला का नेतृत्व वरिष्ठ बैरिएट्रिक सर्जन डा रविशंकर भट्ट और डॉ. अमित बंसल ने किया। इसमें आधुनिक सर्जिकल तकनीकों का लाइव प्रदर्शन, विशेषज्ञों के व्याख्यान और प्रतिभागियों के साथ संवाद सत्र आयोजित किए गए। इस पहल का उद्देश्य मोटापा और उससे संबंधित बीमारियों के लिए प्रभावी चिकित्सा समाधानों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।


कार्यशाला के दौरान 39 वर्षीय एक मरीज की सफल बैरिएट्रिक सर्जरी की गई, जिससे यह दर्शाया गया कि अत्यधिक वजन से उत्पन्न गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान संभव है। मरीज डायबिटीज़ और ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया जैसी बीमारियों से जूझ रहे थे और उनका बीएमआई 44.2 था। उन्हें गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी के माध्यम से इलाज दिया गया, जो न केवल वजन घटाने में सहायक है, बल्कि इससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को भी नियंत्रित करती है।


बैरिएट्रिक सर्जरी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए डा. रविशंकर भट्ट ने कहा कि यह सर्जरी केवल वजन घटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने का प्रभावी तरीका है। इस तरह की कार्यशालाएं हमें चिकित्सा जगत में नए इनोवेशन साझा करने और अधिक से अधिक मरीजों तक यह उपचार पहुंचाने में मदद करती हैं।


मोटापा केवल सौंदर्य से जुड़ी चिंता नहीं है, बल्कि यह हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, टाइप-2 डायबिटीज़, नींद संबंधी विकार और जोड़ों की समस्याओं जैसी बीमारियों का प्रमुख कारण बन सकता है।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X