Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

कैंसर से बचाव के लिए हरियाणा में व्यापक स्तर पर प्रयास जारी - नायब सिंह सैनी

Updated on Tuesday, February 18, 2025 09:33 AM IST

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्व बाल कैंसर दिवस पर कैंसर सर्वाइवर बच्चों को दिया आशीर्वाद और की उज्ज्वल भविष्य की कामना


मुख्यमंत्री से नई दिल्ली में कैंसर सर्वाइवर बच्चों, अभिभावकों व चिकित्सकों ने की मुलाकात


चंडीगढ़, 15 फरवरी - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कैंसर एक गंभीर बीमारी है, अगर समय पर इसके लक्षणों की पहचान कर ली जाए तो इसका ईलाज संभव है। उन्होंने यह बात अंतरराष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस के अवसर पर शनिवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मिलने पहुंचे कैंसर सर्वाइवर बच्चों, उनके अभिभावकों व चिकित्सकों से बातचीत करते हुए कही।


श्री नायब सिंह सैनी ने कैंसर सर्वाइवर बच्चों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे बच्चों ने अपने हाथ की छाप से तैयार कलाकृति भी भेंट की, जिस पर हस्ताक्षर कर मुख्यमंत्री ने बाल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बीते कुछ वर्षों से कैंसर की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। हर आयु वर्ग के लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। कैंसर से बचाव में जागरूकता का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इस बीमारी के लक्षणों की समय पर पहचान कर ली जाए और जांच के बाद इसका उपचार संभव है।


मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ आए फोर्टिस अस्पताल, गुरुग्राम के चिकित्सकों से भी बातचीत की और बच्चों को इस गंभीर बीमारी से निजात दिलाने में उनके योगदान को प्रशंसनीय बताया। उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार कैंसर के प्रति जागरूकता और पीड़ितों को सहायता देने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है। हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में निशुल्क बस यात्रा और सामाजिक सुरक्षा के लिए मासिक पेंशन भी कैंसर पीड़ितों को दी जा रही है। साथ ही, जागरूकता के लिए राज्य भर में जागरूकता रैलियां, सेमिनारों व स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही अंबाला में अटल कैंसर अस्पताल, पीजीआईएमएस रोहतक, नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट झज्जर व डे-केयर सेंटर्स के माध्यम से कैंसर पीड़ितों को स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है।


इस अवसर पर फोर्टिस अस्पताल से डा. विकास दुआ, डा. अरूण दनेवा, डा. सोहिनी, डा. स्वाति, डा. सुनिशा, डा. यश रावत, अभिषेक शर्मा सहित बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X