Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

नगर निकाय चुनाव में जीरो पर आउट होगी कांग्रेस : पंडित मोहन लाल बड़ौली

Updated on Friday, February 14, 2025 21:27 PM IST

माहौल भाजपा के पक्ष में, ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का मन बना चुकी जनता : मोहन लाल बड़ौली

इंतजार की घड़िया खत्म, जल्द जारी होगी भाजपा प्रत्याशियों की सूची - बड़ौली

चंडीगढ़, 14 फरवरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस दिल्ली की तरह जीरो पर ही आउट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का हरियाणा में कोई वजूद नहीं है। भाजपा कार्यालय कर्ण कमल करनाल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में भाजपा के पक्ष में माहौल है और जनता ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा नगर निकाय चुनाव के लिए तैयार है और शीघ्र ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी नगर निगमों के मेयर और पार्षदों के चुनाव सिंबल पर लड़ेगी। नगरपरिषद के वार्ड और चेयरमैन के चुनाव भी सिंबल पर लड़ा जाएगा। श्री बड़ौली ने कहा कि कुछ नगरपालिकाओं के चुनाव सिंबल पर लड़ा जाए या नहीं इसकी जिम्मेदारी हमने लोकल लीडरशिप को ही दी है, हालांकि कुछ नगरपालिकाओं के चेयरमैन के चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी।


एक सवाल पर बोलते हुए बड़ौली ने कहा कि चुनाव कोई भी हो भाजपा सदैव तैयार रहती है। भाजपा जमीन से जुड़ी हुई पार्टी है और सेवा भाव से देश और प्रदेश में काम करती है। सेवा ही संगठन के मूलमंत्र पर हमारे कार्यकर्ता लगातार जन सेवा के कार्यों में जुटे हैं। एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव में कमल का फूल ही भाजपा का उम्मीदवार है और हमारे कार्यकर्ता कमल के फूल को जिताने के लिए ही कार्य करते हैं। बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही लोगों को गुमराह करती आई है। चुनाव आयोग ने जो व्यवस्था की है उसी के हिसाब से जनता वोट करेगी।


एक अन्य सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2014 में सरकार बनने के बाद भाजपा ने गायों के संरक्षण और सुरक्षा के लिए कानून में संशोधन किया है। भाजपा सरकार ने ही गौशालाओं का बजट बढ़ाने का काम किया। नंदीशालाएं भी प्रदेश में बनाई जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिका दौरे पर पूछे गए सवाल पर बड़ौली ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी का अमेरिका में जोरदार स्वागत किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के 140 करोड़ लोगों का मान और सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X