गुडग़ांव - मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व केंद्रीय मंत्री कु. शैलजा ने मेदांता में चिकित्साधीन पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला से भेंट की और उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की।
जेबीटी भर्ती मामले में चौटाला दस वर्ष के लिए सजा के बाद अंतरिम जमानत पर आने के बाद यहां मेदांता में पेसमेकर लगा है। हुड्डा ने उनसे तकरीबरन 20 मिनट तक बातचीत की। हुड्डा ने चौटाला के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
हुड्डा 25 मई को छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के हमले में घायल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल से भी मिले। हुड्डा ने बाद में उनके परिवारजनों से भेंट की।