Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

केजरीवाल को सबक सिखाने के लिए जनता बेसब्री से कर रही है मतदान का इंतजार: डॉ अरविंद शर्मा

Updated on Tuesday, February 04, 2025 10:26 AM IST

कैबिनेट मंत्री ने किया दावा, 100 फीसदी दिल्ली में बनेगी भाजपा को सरकार
प्रचार के दौरान दिल्ली की जनता का साफ सन्देश, आप-दा से पाना चाहती है छुटकारा

नई दिल्ली/चंडीगढ़, 3 फरवरी। हरियाणा के सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि दिल्ली की जनता 5 फरवरी को होने वाले मतदान का बेसब्री से इंतजार कर रही है, ताकि वोट की चोट से आप-दा से छुटकारा पा सके। तकरीबन 11 साल से आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता को न केवल गुमराह किया, अपितु विकास के मामले में दिल्ली की रफ्तार को थामने का काम किया। आज दिल्ली की जनता समझ चुकी है कि भाजपा सरकार बनने पर ही दिल्ली विकास को तरफ बढ़ेगी।

सोमवार को दिल्ली विधानसभा में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने करोलबाग से भाजपा प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम, रोहतास नगर से भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र महाजन, वजीरपुर से भाजपा प्रत्याशी पूनम भारद्वाज के समर्थन में रोड शो करते हुए मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि 11 साल तक दिल्ली की जनता ने आप-दा और अरविंद केजरीवाल की तानाशाही को झेला है। उन्होंने दिल्ली के विकास में बाधा बनने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने से पात्र नागरिकों को वंचित बनाए रखा।

उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली की चिंता की और विकास कार्यों को आगे बढाते हुए जनता को राहत दिलाने की बात की। लेकिन आम आदमी पार्टी ने अपने 11 साल के कुशासन और घोटालों पर पर्दा डालने के लिए अनाप-शनाप बयानबाजी करते हुए लोगों के अंदर डर व भ्रम का माहौल बनाने की कोशिश की है।

ऐसे में दिल्ली की जनता आप-दा की नीयत को समझ चुकी है और 5 फरवरी का बेसब्री से इंतजार कर रही है, ताकि इन लोगों को सबक सिखाते हुए भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार बना सके। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि दिल्ली में 100 फीसदी भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X