Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

युवा संगम फेज पांच के अंतर्गत हकेंवि के विद्यार्थी मध्य प्रदेश के लिए हुए रवाना

Updated on Tuesday, January 21, 2025 15:11 PM IST

विश्वविद्यालय कुलपति ने झंडी दिखाकर किया रवाना

एक भारत श्रेष्ठ भारत के युवा संगम फेज पाँच के अंतर्गत हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय

महेंद्रगढ़। युवा संगम फेज-पांच के अंतर्गत केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा, महेंद्रगढ़ के विद्यार्थी मंगलवार को मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुए। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विश्वविद्यालय परिसर से विद्यार्थियों को झंडी दिखाकर रवाना किया। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान के अंतर्गत विद्यार्थी मध्य प्रदेश के पर्यटन, परंपरा, प्रगति, प्रौद्योगिकी और पारस्परिक संपर्क के माध्यम से बहुआयामी अनुभव मिलेगा। कुलपति ने इस अवसर पर आयोजन के लिए भारत सरकार विशेषकर शिक्षा मंत्रालय के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

विश्वविद्यालय में एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के नोडल ऑफिसर डॉ. आर.पी. मीणा ने बताया कि इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक, मध्य प्रदेश, हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय का सहयोगी संस्थान है। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित युवा संगम फेज पाँच के अंतर्गत इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक, मध्य प्रदेश के नेतृत्व में विद्यार्थियों के समूह ने बीते दिनों हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय व हरियाणा के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कर हरियाणा के इतिहास, कला व संस्कृति को जाना समझा। इसी क्रम में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के विद्यार्थी मध्य प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। विश्वविद्यालय से रवाना दल में शामिल विद्यार्थी प्रो. आशीष माथुर व डॉ. राजेंद्र प्रसाद मीणा, डॉ. जितेंद्र कुमार व डॉ. तनवी भाटी के निर्देशन में यह यात्रा करेंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने कहा कि मध्य प्रदेश की कला, संस्कृति और प्रगति को करीब से जानने का यह एक अच्छा अवसर है। उन्होंने शिक्षा मंत्रालय के इस प्रयास की सराहना करते हुए विश्वविद्यालय कुलपति के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके मार्गदर्शन से ही हम इस कार्यक्रम के लक्ष्य को प्राप्त कर पा रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रो. आशीष माथुर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रो. माथुर ने कहा कि अवश्य ही यह यात्रा युवा संगठन के उद्देश्य की प्राप्ति में मददगार साबित होगी। इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. रूपेश देशमुख, डॉ. देवेंद्र राजपूत, डॉ. विद्युलता रेड्डी, डॉ. विष्णु कुचरिया, पवन कुमार, डॉ. मोहित, प्रेरणा, अन्नु, हेमलता, मोनिका सहित विभिन्न विभागों के विद्यार्थी, शोधार्थी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X