Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

पंचकूला में राष्ट्रीय युवा दिवस 2025 के अवसर पर युवा स्वास्थ्य व यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य पर कार्यक्रम का आयोजन

Updated on Thursday, January 16, 2025 09:46 AM IST

पंचकूला 15 जनवरी, 2025 - राष्ट्रीय युवा दिवस 2025 के अवसर पर फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया पंचकूला ब्रांच ने युवा स्वास्थ्य, विशेष रूप से यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य (SRH) पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर, संगठन ने युवा वर्ग के बीच यौन और प्रजनन स्वास्थ्य की जानकारी फैलाने, उनके अधिकारों को समझाने और सुरक्षित स्वास्थ्य प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस साल की थीम "युवा स्वास्थ्य और सशक्तिकरण" थी, जिसके तहत युवाओं को SRH से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक मंच प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा जानकारीपूर्ण सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें यौन स्वास्थ्य, सुरक्षित प्रजनन स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में चर्चा की गई।

संस्था की चेयरपर्सन अनिता बत्रा ने बताया, "हमारा उद्देश्य युवाओं को उनके SRH अधिकारों के बारे में जागरूक करना और उन्हें सही जानकारी देना है, ताकि वे अपने स्वास्थ्य के बारे में सही निर्णय ले सकें। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हर युवा को सुरक्षित, स्वस्थ और सशक्त जीवन जीने का अवसर मिले।

इस कार्यक्रम में 50 के लगभग युवा भागीदारों ने हिस्सा लिया और अपनी समस्याओं तथा सवालों को साझा किया। संगठन ने सुनिश्चित किया कि सभी प्रतिभागियों को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति संवेदनशील और सतर्क बनाया जाए।

शाखा के पूर्व अध्यक्ष विनोद कपूर जी ने बताया कि संस्था अपने प्रयासों के माध्यम से यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि हर युवा को उनके यौन और प्रजनन स्वास्थ्य अधिकारों के बारे में सही जानकारी मिले और वे सुरक्षित तरीके से अपने जीवन के फैसले ले सकें।

संस्था के जनरल मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि हम युवा पीढ़ी को सुरक्षित, स्वस्थ और सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे।

इस कार्यक्रम का संचालन  वन्दना शर्मा प्रोगाम ऑफिसर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर शाखा की पैट्रन रेवा गांधी, फाइनांस एडवाइजर राशि अदलखा और शाखा की पूर्व अध्यक्ष उषा पाहवा जी भी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X