चंडीगढ - हरियाणा पुलिस ने रोहतक में अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को दो पिस्तोल सहित काबू किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
पुलिस ने गश्त के दौरान गांव सांघी के पास से एक युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल बरामद की। पूछताछ के दौरान मंगल निवासी सांघी को काबू किया। इसी तरह गांव सांघी से अनिल उर्फ लीली निवासी सांघी को एक पिस्तौल सहित काबू किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
उन्हेंने बताया कि पुलिस ने रोहतक में शहर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ जान से मारने की धमकी देकर दुराचार का प्रयास करने वाले आरोपी को तुरंत कार्यवाही करते हुए काबू कर लिया। पुलिस आरोपी को कल अदालत में पेश करेगी। पुलिस ने पीडिता की मेडिकल जांच कराई और 164 सीआरपीसी के तहत उसके बयान भी दर्ज कराए।
उन्होंने बताया कि शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग के परिजनों द्वारा दी गई शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए ब्राह्मण मंडी निवासी नमित को गिरफ्तार कर लिया है। पीडिता ने परिजनों को बताया था कि नमित ने उसके साथ दुराचार का प्रयास किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को कल अदालत में पेश करेगी।