Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

संजय कृष्ण कौल ने ली पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस के पद की शपथ

Updated on Saturday, June 01, 2013 23:05 PM IST

चंडीगढ़ - हरियाणा के राज्यपाल श्री जगन्नाथ पहाडि़या ने आज हरियाणा राजभवन में आयोजित एक सादे एवं आकर्षक समारोह में न्यायमूर्ति श्री संजय कृष्ण कौल को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस के पद की शपथ दिलाई। 

        इस अवसर पर न्यायमूर्ति श्री संजय कृष्ण कौल के परिवार के सदस्यों के अतिरिक्त, दिल्ली उच्च न्यायालय तथा पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायधीश, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, पंजाब के मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल, हरियाणा की शिक्षा मंत्री श्रीमती गीता भुक्कल और हरियाणा, पंजाब एवं चंडीगढ़ के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

        26 दिसम्बर, 1958 को जन्मे न्यायमूर्ति कौल को 3 मई, 2001 दिल्ली उच्च न्यायालय का अतिरिक्त जज नियुक्त किया गया और 2 मई, 2003 को स्थाई जज नियुक्त किया गया। इससे पूर्व 15 जुलाई 1982 को वह अधिवक्ता के रूप में नामांकित थे।

        न्यायमूर्ति कौल ने नई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल में शिक्षा ग्रहण की और उसके बाद सेंट सटिफन कालेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से वर्ष 1979 में उन्होंने अर्थशास्त्र  (ऑनर्स) की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने कैम्पस लॉ सैंटर, दिल्ली विश्वविद्यालय से वर्ष 1982 में एलएलबी की उपाधि प्राप्त की।

        न्यायमूर्ति कौल ने दिल्ली उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस की। न्यायमूर्ति श्री कौल ने मुख्य रूप से कॉमर्शियल, सिविल, रिट, ओरिजिनल और कम्पनी मामलों में वकालत की।

        न्यायमूर्ति कौल एमआरटीपी आयोग, कम्पनी लॉ बोर्ड, ऋण वसूली ट्रिब्यूनल और मध्यस्थों में शामिल रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X