Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

विधान सभा कर्मचारियों की ट्रेनिंग के लिए तैयारियां पूरी

Updated on Thursday, January 09, 2025 10:36 AM IST

विस अध्यक्ष ने लोक सभा के अधिकारियों के साथ की बैठक

चंडीगढ़, 7 जनवरी -  हरियाणा विधान सभा की ओर से अपने कर्मचारियों की क्षमता निर्माण के लिए बुधवार से शुरू होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस सिलसिले में मंगलवार को विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने प्राइड यानी संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान की टीम के साथ बैठक की। बैठक में दो दिनों तक चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम की बारिकियों पर चर्चा हुई। प्राइड टीम ने विधान सभा की विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी जुटाई। कर्मचारियों की उत्कृष्टता बढ़ाने के लिए लघु अवधि पाठ्यक्रम समेत अनेक उपायों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद कल्याण ने सेक्टर 26 स्थित महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। बुधवार से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण करेंगे।

इस दौरान लोक सभा की ओर से संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान की टीम विधान सभा के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देगी। इस दौरान यह टीम समितियों का कामकाज, अध्ययन दौरे तथा उनकी रिपोर्ट तैयार करने की विधियों पर ट्रेनिंग देगी। विशेषज्ञ विधान सभा स्टाफ को फाइल वर्क, स्थापना शाखा की कार्यप्रणाली तथा नियमों की समुचित जानकारी भी देंगे। विधान सभा सदस्यों और कर्मचारियों के बीच व्यवहार पर उचित प्रक्रिया का पालन, कार्यालय प्रक्रिया और रिकॉर्ड प्रबंधन तथा संसदीय प्रश्नों की ड्राफ्टिंग पर भी सत्र रखे गए हैं। इस दौरान लोक सभा के विशेषज्ञ महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सुरक्षा तथा दूसरे महत्वपूर्ण विधायी कामकाज इत्यादि पर भी टिप्स देंगे।

बैठक में लोक सभा सचिवालय से प्राइड की निदेशक रूबी अमर, उप सचिव मिनोचा, निदेशक पार्थ गोस्वामी, उप सचिव स्वाति पार्वल, उप सचिव रश्मि रॉय, संयुक्त निदेशक (सुरक्षा) रवि गुप्ता समेत प्राइड के अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X