Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

गुरु गोबिन्द सिंह जी के साहिबजादों ने समाज व धर्म के लिए सर्वस्व न्यौछावर किया - नायब सिंह सैनी

Updated on Monday, January 06, 2025 16:18 PM IST

मुख्यमंत्री ने नाडा साहिब गुरुद्वारा में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 358 वें प्रकाशोत्सव पर पहुंचकर किए श्रद्धासुमन अर्पित 

मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और प्रदेश के नागरिकों की खुशहाली व समृद्धि की कामना की 

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक हर माह गांव में जाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे - मुख्यमंत्री 

चंडीगढ़, 6 जनवरी - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश उत्सव की लख-लख बधाई देते हुए कहा कि हमें गर्व है कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों ने समाज व धर्म के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज नाडा साहिब गुरुद्वारे में श्री गुरु गोबिंद सिंह के 358 वें प्रकाशोत्सव पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे थे। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब पर शीश नवाया और अखण्ड पाठ में भी शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने निशान साहिब पर भी मत्था टेका और प्रदेश के नागरिकों की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। 

पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की नींव रखी और समाज व राष्ट्र के लिए अपने परिवार की कुर्बानी दी थी। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रदेश व केंद्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई है। इस बार भी तीव्र गति से विकास के कार्य किये जायेंगे। इसलिए सरकार ने निर्णय लिया है कि सभी उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक हर माह गांव में जाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनका मौके पर ही निपटारा सुनिश्चित करेंगे। 

लोहारू प्रकरण पर सवाल के जवाब मे मुख्यमंत्री ने कहा कि सीबीआई जांच करवाने से पहले हरियाणा की एजेंसियां कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शी ढंग से काम कर रही हैं। प्रदेश का नागरिक बिना भय के सुखमय जीवन व्यतीत करे, यह सरकार का प्रयास है। उन्होंने कहा कि किसी भी अपराध को सहन नहीं किया जाएगा और अपराधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सरकारी और गैर सरकारी कॉलेजों में लड़कियों को निशुल्क शिक्षा मुहैया करवाई जा रही है।

इस मौके पर नाडा साहिब गुरुद्वारा जत्थेदार बलजीत सिंह ने मुख्यमंत्री का अभिवादन करते हुए प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री को सरोपा भेंट कर सम्मानित भी किया । उन्होंने कहा कि सरकार ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का चुनाव करवाने का निर्णय किया है, इसके लिए मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं। प्रदेश के 40 वार्डों में पहली बार 19 जनवरी को मतदान होगा। 

इस मौके पर पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X