चंडीगढ - हरियाणा की शिक्षा मंत्री श्रीमती गीता भुक्कल ने कहा है कि प्रदेश में राजकीय माध्यमिक, सीनियर सैंकेडरी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों के दौरान कम्पयूटर प्रयोगशालाएं खुली रहेगीं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे गर्मियों की छुट्टियों में कम्यूटर प्रयोगशालाएं खुली होने को सुनिश्चित करें ताकि विद्यार्थी, स्कूल के स्टाफ सदस्य गर्मियों की छुट्टियों में कम्प्यूटर की शिक्षा ले सकें, यदि वे कम्प्यूटर की शिक्षा लेना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त, कम्प्यूटर प्रयोगशाला सहायक प्रयोगशालाओं का सही रखरखाव रखेंगें।
मंत्री ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों के दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य प्रयोगशालाओं में तैनात स्टाफ की सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित करेंगें। इसके अलावा, वे कम्प्यूटर हार्डवेयर और प्रयोगशाला में उपलब्ध सामान की जांच व पडताल करेंगें।