Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

नववर्ष के अवसर पर हरियाणा आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने किया भोज का आयोजन

Updated on Monday, January 06, 2025 16:14 PM IST

हरियाणा के राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित तमाम आला अधिकारियों ने की शिरकत

भारत के श्री अन्न की विरासत को हरियाणा दिला रहा पहचान – राज्यपाल

मोटा अनाज सेहत और पर्यावरण दोनों के लिए आवश्यक – मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 4 जनवरी – नववर्ष के अवसर पर  हरियाणा आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से हरियाणा निवास में दोपहर भोज का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। इनके अलावा, कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा और रणबीर गंगवा सहित तमाम आला अधिकारी भी मौजूद रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष और मुख्य सचिव डॉ विवेक जोशी और सचिव डॉ अमित अग्रवाल ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इस अवसर पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि भोज में विशेष रूप से श्री अन्न से बने व्यंजनों को शामिल किया गया है। मोटा अनाज हमारी सदियों की विरासत की पहचान रहा है और आज के समय में भी ये उतना ही उपयोगी है। राज्य सरकार इन फसलों की खेती व इनसे बने उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि भारत के श्री अन्न की विरासत को हरियाणा सरकार निरंतर पहचान दिला रही है।

मोटा अनाज सेहत और पर्यावरण दोनों के लिए आवश्यक – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन की प्रशंसा करते हुए सभी को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज से बने व्यंजन न केवल सेहत के लिए लाभकारी हैं, अपितु मोटे अनाज से बने उत्पादों को बेचकर आज किसान भी आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं। मोटा अनाज सेहत और पर्यावरण दोनों के लिए आवश्यक हैं। भारत की श्री अन्न की विरासत देशवासियों को स्वास्थ बनाने में कारगर सिद्ध होगी।

मुख्यमंत्री ने आईएएस अधिकारियों का आह्वान किया कि सभी अधिकारी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प को साकार करने में भूमिका अदा करें। इस नए वर्ष में नए संकल्प और नए विजन के साथ कार्य करें और सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाकर उन्हें उनका लाभ देने का काम करें।

हरियाणा आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और मुख्य सचिव डॉ विवेक जोशी ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत करते हुए कहा कि हमारी एसोसिएशन समय-समय पर प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाने के लिए सेमिनार, ट्रेनिंग प्रोग्राम व अन्य कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। इसी कड़ी में आज का यह आयोजन किया गया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरूण कुमार गुप्ता, सूचना, जन संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक के मकरंद पांडुरंग सहित बड़ी संख्या में आईएएस अधिकारी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X