Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

मुख्यमंत्री ने कुरूक्षेत्र में श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर में सेवा संकल्प दिवस पर मां शब्द के 51 फुट विराट व अद्भुत स्वरूप की रखी आधारशिला

Updated on Monday, January 06, 2025 16:02 PM IST

मां शब्द के विराट व अद्भुत स्वरूप के निर्माण से विश्व में बढ़ेगी श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर की महिमा: नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री ने परम्परा अनुसार श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर में की पूजा अर्चना

चंडीगढ़ 4 जनवरी - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को कुरुक्षेत्र में श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर में मातृशक्ति को समर्पित माँ शब्द के 51 फुट विराट व अद्भुत स्वरूप की नींव रखी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर में स्थापित शक्तिपीठ पर मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख शांति और उन्नति के लिए कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व प्रसिद्घ श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर के परांगण में 'माँ' शब्द के 51 फुट विराट व अद्भुत स्वरूप के निर्माण से मंदिर की महिमा और बढ़ेगी। इस मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालु माँ के इस महा गौरव स्थल से प्रेरणा लेकर जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने महा गौरव स्थल पर भूमि पूजन करने के बाद यज्ञ में आहुति डाली। यहां पर मुख्यमंत्री ने माँ को समर्पित महा गौरव स्थल प्रोजेक्ट के मॉडल का अवलोकन किया और डाक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से प्रोजेक्ट की बारीकियों की जानकारी ली।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश के 52 महाशक्ति पीठों में से कुरुक्षेत्र के श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर के परांगण में 'माँ' शब्द के विराट व अद्भुत स्वरूप की स्थापना के लिए भूमि पूजन कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे है। माँ एक शब्द ही नहीं अपितु माँ ममता, प्रेरणा और प्रेम का अनोखा संगम है। इस संसार में हर साधन व संसाधन की पूर्ति हो सकती है लेकिन माँ शब्द की पूर्ति कभी नहीं हो सकती। माँ की कोख से ही महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी जैसे महान योद्धा पैदा हुए, इसलिए माँ की कल्पना का संसार असीमित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गुरुग्राम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों की माताओं को सम्मानित किया गया। अब कुरुक्षेत्र की पावन धरा से पूरे विश्व को माँ के अदभुत और विराट स्वरूप से प्रेरणा मिले, ऐसी परियोजना को अमलीजामा पहनाने का कार्य किया गया है। इस परियोजना के पूरा होने से इस मंदिर की महिमा और बढ़ेगी तथा देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को मां से आशीर्वाद लेने के साथ-साथ प्रेरित होने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर और मां के आशीर्वाद से प्रदेश के नागरिकों की सेवा करने का अवसर मिला है। इस विश्व प्रसिद्ध मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है और यह मंदिर कुरुक्षेत्र की पूरे विश्व में पहचान बनाने में अहम भूमिका अदा कर रहा है।

इस मौके पर श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर पीठ अध्यक्ष सतपाल शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X