Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

6 तक बूथ, 12 जनवरी तक मंडल अध्यक्षों के चुनाव के निर्देश, भाजपा ने चुनाव को उत्सव के रूप में मनाने के लिए कहा

Updated on Friday, January 03, 2025 10:51 AM IST

प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता की देखरेख में पानीपत के बूथ नंबर 156 पर बनी पहली बूथ कमेटी, ढोल नगाड़े बजे

पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 156 पर चुनावी प्रक्रिया संपन्न, सुनीता गोयल बनी बूथ अध्यक्ष

चंडीगढ़/पानीपत 2 जनवरी। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई को 6 जनवरी तक बूथ कमेटियों का गठन कर लेने और 12 जनवरी तक बूथ अध्यक्षों के चुनाव करने हैं। प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली ने केंद्र से मिले निर्देशों के बाद अपनी टीम को काम में तेजी लाने के लिए कहा है। प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता ने पानीपत शहरी विधानसभा के बूथ नंबर 156 पर बूथ गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसी तरह प्रदेश भर में अब बूथ गठन की प्रक्रिया ने गति पकड़ी है। डा. अर्चना गुप्ता के अनुसार 6 जनवरी तक लगभग बूथों के गठन का काम पूरा कर लिया जाएगा। भाजपा अपने इन संगठनात्मक चुनावों को उत्सव के रूप में ले रही है ताकि लोकतंत्र लगातार मजबूत हो रहा है ये मैसेज जनता तक जाए।
पानीपत विधानसभा के बूथ 156 पर सुनीता गोयल को बूथ अध्यक्ष चुना गया। जिससे भाजपा साफ संदेश दे रही है कि भाजपा राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ा रही है। महामंत्री एवं चुनाव अधिकारी डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि बीजेपी की निर्वाचन प्रक्रिया के तहत सौहार्दपूर्ण माहौल में रायशुमारी के साथ सबसे पहले बूथ कमेटियां बनाई जा रही है। डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा ही ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसमें कार्यकर्ता कड़ी मेहनत के दम पर ऊंचे से ऊंचा पद प्राप्त कर सकता है।
पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 156 पर सुनीता गोयल को बूथ अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बूथ कमेटी में बूथ पालक आनन्द चुग, महेंद्र कत्याल बीएलए 2 चुने गए हैं। इसके अतिरिक सचिव पद पर संजय, महिला अध्यक्ष ममता सेठी, ओबीसी प्रमुख चंद्र सैनी, मन की बात प्रमुख वान्या सचदेवा, युवा प्रमुख प्रवेश मित्तल, आईटी प्रमुख अंकित गांधी, व्हाट्सएप प्रमुख अरुण पसरिचा, अल्प संख्यक प्रमुख सम्यक जैन को चुना गया।
भाजपा प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने 1 जनवरी से 5 जनवरी तक प्रदेश के सभी बूथों पर कमेटियां बनाने का निर्देश दिया हुआ है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि हरियाणा में 5 जनवरी तक सभी बूथों की कमेटियां बना ली जाएगी। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि 6 जनवरी से 12 जनवरी तक मंडल अध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया चलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की चुनावी प्रक्रिया के तहत मंडल अध्यक्ष के बाद जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।
डा अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है जिसमें वंशवाद के लिए कोई स्थान नहीं है। वहीं विपक्ष की पार्टियां पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष व कांग्रेस में परिवारवाद हावी है। परिवारवाद के चलते लंबे समय से कांग्रेस में संगठन के चुनाव तक नहीं हो पा रहे हैं। डा अर्चना गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है।
श्रीमती गुप्ता ने कहा कि बीजेपी के अंदर कार्यकर्ता ही अपनी मेहनत के दम पर बड़े-बड़े पद पर विराजमान होते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी अपने कड़े परिश्रम से सर्वोच्च पदों तक पहुंचे हैं। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता के साथ जिला भाजपा उपाध्यक्ष डा हेमा रमन, जिला महामंत्री सुनील कंसल, मंडल अध्यक्ष तरसेम गर्ग आदि मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X