Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

स्वास्थ्य, शिक्षा क्षेत्रों में नई उम्मीदों, संकल्पों के साथ बढ़ें आगे- राज्यपाल

Updated on Friday, January 03, 2025 10:20 AM IST

नागरिकों की तरक्की और कुशलता की करी कामना- बंडारू दत्तात्रेय
प्रधानमंत्री के मिशन 2047 तक विकसित भारत बनाने हेतु करें कार्य
राज्यपाल ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा अर्चना

चंडीगढ़, 1 जनवरी 2025 - हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नववर्ष के पावन अवसर पर माता मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की आर्थिक खुशहाली और समृद्धि की कामना की। उन्होंने प्रदेश की जनता को नए साल की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल ने कहा कि माता मनसा देवी के चरणों में राज्य के नागरिकों की तरक्की और कुशलता की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश आर्थिक व सामाजिक क्षेत्र के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में अभूतपूर्व तरक्की करे और नई उम्मीदों और संकल्पों के साथ आगे बढे। उन्होंने कहा कि नए साल पर हरियाणा सरकार राज्य में नवीनतम कार्य करने का संकल्प लें और विशेष कर कृषि, सिंचाई, स्वरोजगार क्षेत्र में भी प्रगति करें ताकि प्रदेश का हर युवा नई सोच और उमंग के साथ आगे बढ़ सके। इस लक्ष्य को लेकर चलने से नागरिकों में भी आर्थिक खुशहाली का दौर आएगा।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि नए साल पर हम यह प्रण लें कि किसान एवं गरीब लोगों के उत्थान के लिए कार्य करें ताकि उनका सामाजिक एवं आर्थिक जीवन स्तर बढे और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर सुलभ हों। किसान देश का अन्नदाता है, किसान हितों के लिए कार्य करना प्रदेश व देश में आर्थिक सफलता के द्वार खोलना है। श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। भारत की विश्व स्तर पर आर्थिक क्षेत्र में अद्वितीय वृद्धि सुनिश्चित हो और आम नागरिकों की इसमें अहम भागीदारी की मंगलकामना करते हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी जनता के हितार्थ और आपसी सौहार्द एवं भाईचारे की प्रबल भावना के साथ कार्य कर रहे है।

राज्यपाल ने कहा कि नए साल में विशेषकर कृषि क्षेत्र का संकल्प किसानों की उन्नति के द्वार खोलेगा और इससे हर नागरिक के जीवन में समृद्धि और खुशहाली का दौर आएगा।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X