चण्डीगढ़ - हरियाणा के राज्य चुनाव आयुक्त धर्म वीर ने कहा कि चुनाव कार्यक्रम के अनुसार हरियाणा में सात नगर निगमों नामतः अम्बाला, पंचकूला, करनाल, पानीपत, हिसार, रोहतक और यमुनानगर तथा दो नगरपालिकाओं फरूखनगर (गुड़गांव) और कलानौर (रोहतक) के पार्षदों के चुनाव के लिए मतदान 2 जून को होगा।
उन्होंने बताया कि नगरपालिकाओं के सम्बन्ध में मतगणना मतदान के तुरन्त बाद की जाएगी तथा नगर निगमों के सम्बन्ध में मतगणना 4 जून को होगी।
उन्होंने बताया कि सात नगर निगमों के 144 वार्डों के लिए 1686 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहें हैं। इन नगर निगमों में लगभग 17.08 लाख मतदाता हैं तथा चुनाव संचालन के लिए 782 भवनों में 1686 मतदान केन्द्र स्थापित किये गए हैं। उन्होने बताया कि इन चुनावों के संचालन के लिए लगभग 9,000 कर्मचारी तैनात किये जाएंगे।
धर्म वीर ने बताया कि स्वतन्त्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संचालन के लिए तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक प्रबन्ध किये गए हैं। मतदान केन्द्रों और संवेदनशील क्षेत्रों मे कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। कुल 1686 मतदान केन्द्रों में 251 मतदान केन्द्रों को संवेदनशील और 335 मतदान केन्द्रों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। सभी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल होगा। मतदान केन्द्रों की जांच के लिए प्रत्येक नगर निगम क्षेत्र में अनेक संख्या में मोबाइल पार्टियां होंगी। इनमें निरीक्षण अधिकारियों की 186 पार्टियां और मजिस्ट्रेट की 152 पार्टियां शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक वार्ड में एक या अधिक पुलिस पैट्रोल पार्टियां होंगी। ये पार्टियां मतदान के आरम्भ होने से लेकर मतदान के बन्द होने तक तथा मतदान पार्टियों के प्रस्थान करने तक मतदान केन्द्रों का दौरा करेंगी। मतदान केन्द्रों पर 8,000 से अधिक सिपाही और हवलदार तैनात किये जाएंगे। प्रत्येक भवन, जहां पर मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है, में कम से कम एक महिला सिपाही होंगी और इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रैंक के 35 से अधिक अधिकारी 109 अधीक्षक और 920 एनजीओ (उप-निरीक्षक और सहायक निरीक्षक) शामिल हैं।
उन्होने बताया कि एनआईसी, हरियाणा के सहयोग से मतदान की प्रगति की जांच करने एक सोफ्टवेयर (E-dashboard) विकसित किया है। कोई भी व्यक्ति मतदान की प्रगति की जानकारी (नगरनिगम चुनाव, 2013 लाइव) http://mcelections.nic.in या www.secharyana.gov.in ÂÚU Îð¹ â·¤Ìð ãñ´UÐ