पंचकूला, 28 दिसम्बर - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रत्तेवाली बरवाला में युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। युवा संसद प्रतियोगिता में विद्यालय के 55 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न ज्वलंत मुद्दों जैसे पर्यावरण रक्षा, कुपोषण महिला सुरक्षा आदि पर परिचर्चा की गई।
प्रतियोगिता में डाइट पंचकूला से श्रीमती सुषमा, श्रीमती दिप्ती व श्री युवराज ने जज की भूमिका निभाई। अध्यक्ष व महासचिव की भूमिका 11वी की छात्राओं प्रीति, सोनिया और प्रधानमंत्री, ग्रह मंत्री 12वी की जशनजोत, महक ने निभाई। विधालय प्रधानाचार्य कविता ने प्रतियोगिता के समापन पर छात्रों की सराहना की।
राजनीति विज्ञान की प्राध्यापिकाओं सीमा कंबोज व आशा सिंगला जी द्वारा प्रतियोगिता का सफल संचालन किया गया। श्री राजेश, सुरज ने प्रतियोगिता के सफल संचालन में सहयोग किया। सभी स्टाफ सदस्य ने प्रतियोगी छात्रों की सराहना की।