हरकोफैड द्वारा सेक्टर-15 में आयोजित लेख व ड्राइंग प्रतियोगिता में 9 राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
पंचकूला, 28 दिसम्बर - हरियाणा राज्य सहकारी विकास प्रसंघ (हरकोफैड) द्वारा पीएमश्री राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-15 पंचकूला में लेख, ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इनमें जिला के नौ राजकीय स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया।
हरकोफैड की शिक्षा अनुदेशिका निधि मलिक ने बताया कि प्रसंघ द्वारा सहकारिता के प्रचार-प्रसार के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, ताकि युवाओं में सहकारिता को लेकर जागरूकता आए। लेख प्रतियोगिता महिला सशक्तिकरण सहकारिताओं द्वारा और युवा उत्थान में सहकारिताओं की भूमिका विषय पर रही और पेंटिंग/ड्राइंग प्रतियोगिता समुदाय के प्रति निष्ठा विषय पर रही।
उन्होंने बताया कि राजकीय सीनियर सेकेण्डरी स्कूल कोट, कालका, नानकपुर, पिंजौर, बिटना, सकेतड़ी, रामगढ़, सेक्टर-6 और सेक्टर-15 के करीब 50 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। लेख प्रतियोगिता में निर्णायक सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी केदार नाथ और पेंटिंग/ड्राइंग प्रतियोगिता में निर्णायक राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-14 की प्रोफेसर अनीता और सेवानिवृत प्राध्यापिका मिनी पुरी रही।
उन्होंने बताया कि लेख प्रतियोगिता में सेक्टर-15 स्कूल की छात्रा मुस्कान ने प्रथम, सकेतड़ी स्कूल की छात्रा शिवानी ने दूसरा स्थान, नानपुर स्कूल की छात्रा शानया ने तीसरा स्थान और सेटर-6 की छात्रा गरीमा व रामगढ़ स्कूल की छात्रा सृष्टि गिरी ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। ड्राइंग प्रतियोगिता में पिंजोर स्कूल के छात्र ओम प्रकाश ने प्रथम, कोट स्कूल की छात्रा समता ने दूसरा स्थान, बिटना स्कूल की छात्रा मुस्कान ने तीसरा स्थान और पिंजोर स्कूल की छात्रा आइशा व कालका स्कूल की छात्रा आकृति ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इन विद्यार्थियों को ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और क्रमश 1100 रूपये, 700 रूपये, 500 रूपये, 200-200 रूप्ये नकद देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में हरकोफैड के स्टाफ लिपिक शमशेर, अनीता व अनुराधा ने सहयोग दिया।