Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

पेड़, प्रकृति, पर्यावरण, पब्लिक के लिए लड़ना पाप है, तो मैं पापी हूँ – जयहिन्द

Updated on Friday, December 20, 2024 18:47 PM IST

केस करो, मुझे गिरफ्तार करो, जो आपकी मर्जी है करो मैं हूं खुश – जयहिन्द

जनता के मुद्दों लिए लड़ना,आवाज उठाना मेरे खून में है – जयहिन्द

मुझे लगता है जवान पेड़ को काटना जवान आदमी की हत्या के बराबर है – जयहिन्द

चंडीगढ़  - 20 दिसंबर को नवीन जयहिन्द फूल–पत्तों की माला पहनकर व फलों की टोकरी लेकर ई–रिक्शा चलाकर अर्बन स्टेट थाना रोहतक में गिरफ्तारी देने पहुंचे। जयहिन्द ने थाने में कहा मुझ पर केस करो या मुझे गिरफ्तार करो आपकी मर्जी। पेड़, प्रकृति, पर्यावरण व पब्लिक के लिए लड़ना अगर पाप है तो मैं पापी हूं। जनता के मुद्दे उठाना और उनके लिए लड़ना मेरे खून में है।

मेरे किसी भी काम या आंदोलन का मैं ख़ुद ज़िम्मेदार हूँ मेरे किसी ओर साथी को परेशान ना किया जाए। पुलिस ने मुझसे नोटिस का जवाब मांगा था तो आज मैं थाने में जवाब देने पहुंचा हूं। साथ ही जयहिंद ने कहा कि एक साल पहले आज ही के दिन मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने को लेकर जेल गया था।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले पुलिस ने जयहिन्द को नोटिस दिया था और एफआईआर की थी जिसका जवाब देने आज जयहिन्द थाने में पहुंचे।

जयहिन्द का कहना है कि यहां पेड़ों के नीचे पूरे प्रदेश से लोग अपनी–अपनी समस्याएं लेकर हमारे पास आते है और हम उनकी समस्याएं सुनते है और उनके मुद्दे उठाते है। अगर लोगो की समस्याएं सुनना, लोगो के मुद्दों की आवाज उठाना अपराध है तो ये अपराध होते रहेंगे।

हम सरकार व प्रशासन से यह कहना चाहते है कि एक तरफ तो सरकार, प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने को कहते है, यहां तक कि पेड़ों की पेंशन भी बनाई जा रही है। और दूसरी तरफ विभाग द्वारा यहां पेड़ों को काटकर प्लॉट काटने की बात की जा रही है। प्लॉट धारकों को उनके प्लॉट आसपास खाली पड़ी जमीन पर भी दिए जा सकते है, तो पेड़ों को काटकर ही क्यों?

एक पेड़ काटना एक आदमी की हत्याके बराबर है। साथ ही जयहिन्द ने मुख्यमंत्री जी से, डीसी साहब से अपील करते हुए कहा कि उन्हें इन पेड़ों को काटकर यहां प्लॉट काटने वाले मामले पर संज्ञान लेना चाहिए और स्वय या अपनी टीम को भेजकर इस मामले का निरीक्षण करवाना चाहिए।

हम इन पेड़ों के माली है न की मालिक। इन पेड़ों की न तो कोई पार्टी है और न ही इनका कोई नेता है इसलिए हम इन पेड़ों की रखवाली कर रहे है क्योंकि हमने सालों तक पानी डालकर इन पेड़ों को बड़ा किया है।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X