Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

विस अध्यक्ष कल्याण ने समझी ई-विधान की बारीकियां

Updated on Thursday, December 19, 2024 17:46 PM IST

विधान सभा के नेवा सेवा केंद्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

विधायकों को जल्द मिलेंगे लैपटॉप-प्रिंटर, हारट्रोन से मांगा गैजेट्स का ब्योरा

बजट सत्र से पहले विधायकों को दिलाएंगे डिजीटलाइजेशन की ट्रेनिंग

चंडीगढ़, 19 दिसम्बर - हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने विधान सभा को पूरी तरह से पेपरलैस करने के लिए बड़े स्तर पर कार्य शुरू कर दिया है। वीरवार को उन्होंने विधान सभा सचिवालय में स्थापित नेवा सेवा केंद्र पहुंच ई-विधान की कार्यप्रणाली की बारीकियां समझीं। कल्याण ने सभी विधायकों को लैपटॉप/टैब और प्रिंटर इत्यादि इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स उपलब्ध करवाने के लिए हारट्रोन के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इस सिलसिले में उन्होंने हारट्रोन के प्रबंध निदेशक जे गणेशन समेत शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर इस विषय में विस्तृत चर्चा की है। इस बीच, विधान सभा अध्यक्ष ने सभी विधायकों को नेवा कार्यप्रणाली की बारीकियों से अवगत करवाने के लिए प्रशिक्षण की योजना भी बना ली है। यह प्रशिक्षण बजट सत्र से पहले होगा।

विस अध्यक्ष ने वीरवार को नेवा सेवा केंद्र पहुंच ई-विधान एप्लिकेशन प्रणाली की विस्तृत जानकारी हासिल की और नेवा परियोजना के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के लिए आईटी टीम की सराहना की। उन्होंने दूसरे राज्यों में नेवा क्रियान्वयन की भी जानकारी मांगी है। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी राज्यों की श्रेष्ठ व्यवस्थाओं का अध्ययन करें और अगर वहां हमसे बेहतर प्रयोग हो रहे हो तो उन्हें भी अमल में लाएं।

गौरतलब है कि विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बीते 13 दिसंबर को गुजरात विधान सभा पहुंच वहां भी नेवा सेवा केंद्र का मुआयना किया था। उन्होंने गुजरात विधान सभा में प्रयोग की जा रही तकनीकों और संसाधनों के बारे में भी संबंधित स्टाफ से बातचीत की थी।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X