Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

अभय सिंह चौटाला की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने एमएसपी कानून और हरियाणा-पंजाब की सीमाओं को खुलवाने के लिए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Updated on Thursday, December 19, 2024 11:13 AM IST

अगर मुख्यमंत्री बार-बार एमएसपी पर खरीद का बयान देते हैं तो फसल खरीद पर श्वेत पत्र जारी करे सरकार: अभय सिंह चौटाला

एमएसपी देने पर बीजेपी सरकार बोल रही है कोरा झूठ, धान में नमी के नाम पर 8-10 किलो धान की कटौती कर किसानों को लूटा गया

एक देश एक चुनाव का अभय सिंह चौटाला ने किया समर्थन, लेकिन चुनाव वोटिंग मशीन की बजाय बैलेट पेपर पर करवाया जाए

आगामी नगर निगम चुनाव पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पार्टी पूरी तरीके से तैयार, जरूरत पड़ने पर औरों का भी ले सकते हैं सहयोग

चंडीगढ़, 18 दिसंबर। इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला की अगुवाई में इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरएस चौधरी, पूर्व डीजीपी एमएस मलिक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, विधायक अदित्य देवीलाल, विधायक अर्जुन चौटाला, महिला प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला, महिला प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा देवी एवं पार्टी सचिव नछत्तर सिंह मल्हान समेत दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने किसानों की एमएसपी को कानूनी रूप देने की मांग को पूरा करने और हरियाणा-पंजाब की सीमाओं को खुलवाने के लिए महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन देने के बाद अभय सिंह चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सरकार किसान आंदोलन की आड़ में लोगों को परेशान कर रही है। किसान आंदोलन के चलते बीजेपी सरकार ने 2 मुख्य सडक़ मार्ग बंद कर रखे हैं। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में राज्यपाल से अनुरोध किया गया है कि वह इस मामले में दखल देकर राज्य सरकार को रास्ते खुलवाने के निर्देश जारी करें। अभय सिंह चौटाला ने दावा किया कि राज्यपाल ने रास्ते बंद के मामले पर गहरी चिंता जाहिर की है। राज्यपाल ने खुद कहा कि किसानों को दिल्ली जाने से रोकना गलत है। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आज सरकार किसानों के साथ बहुत गलत कर रही है। तीन कृषि कानून को वापस लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एमएसपी कानून बनाने के लिए कमेटी बनाने की बात की थी। लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। अगर सरकार अन्नदाता के साथ ऐसा व्यवहार करेगी तो देश विकसित कैसे होगा। हमने राज्यपाल से सडक़ मार्ग बंद करने के मसले को प्रधानमंत्री से उठाने का भी अनुरोध किया है। खनोरी बॉर्डर पर भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत काफी खराब है। हरियाणा के विपक्ष और सरकार को मिलकर उनसे आग्रह करना चाहिए कि वह अपना अनशन छोड़ दें। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की जान बहुत कीमती है। लेकिन सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। साथ ही कांग्रेस को भी किसानों की कोई चिंता नहीं है। कांग्रेस किसान हित के नाम पर सिर्फ दिखावा करती है। आज देश के अन्नदाताओं के लिए खाद, बीज, दवाइयां और पानी का एक बड़ा मसला है। लेकिन कांग्रेस हरियाणा में इस पर बात करने की बजाय बड़े पूंजीपतियों अडानी, अंबानी जैसे मसलों पर प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस ने किसानों के मसले को कभी भी संसद में नहीं उठाया लेकिन अडानी, अंबानी के मसले पर कांग्रेस ने संसद को कई बार ठप्प किया।
हरियाणा में सरकार द्वारा सभी फसलें एमएसपी पर खरीदने का सवाल पूछने पर अभय सिंह चौटाला ने इसे सरकार का कोरा झूठ बताया। पूरे प्रदेश के लोगों ने देखा कि हाल ही में कैसे धान की सरकारी खरीद में किसानों को नमी के नाम पर 8 से 10 किलो धान की कटौती करके लूटा गया। जो पहले दो से तीन किलो ही होती थी। अगर मुख्यमंत्री बार-बार एमएसपी पर खरीद का बयान देते हैं तो उनको फसल खरीद के मामले पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। ऐसे झूठे बयान देने से कुछ नहीं होता।
किसान मसले पर पार्टी के विधायकों की स्थिति के सवाल पर अभय सिंह चौटाला ने कहा की इनेलो पार्टी हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है और अब भी जरूरत पड़ने पर पीछे नहीं हटेगी। एक देश एक चुनाव पर पूछे गए सवाल पर जवाब देते हुए अभय सिंह चौटाला ने इसका समर्थन करते हुए कहा कि एक साथ चुनाव में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन चुनाव वोटिंग मशीन की बजाय बैलेट पेपर से हो। नगर निगम के होने वाले चुनाव पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पार्टी पूरी तरीके से तैयार है। जरूरत पड़ने पर औरों का भी सहयोग लिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X