Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

- मिलावटी खाद्य सामग्री बेचकर जिंदगियों के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता राज्य मंत्री राजेश नागर

Updated on Thursday, December 19, 2024 11:06 AM IST

 - जमीन से कब्जा न छोड़ने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के दिए आदेश, पुलिस ने केस दर्ज किया 

- बिजली विभाग ने चालू की बिजली, कुरुक्षेत्र नागरिकों की शिकायतों का किया निवारण 

- कैबिनेट मंत्री ने कुरुक्षेत्र में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की 

चंडीगढ़, 18 दिसंबर - हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री श्री राजेश नागर ने कहा कि मिलावटी खाद्य सामग्री बनाने और बेचने वालों को किसी भी कीमत पर लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। जो भी व्यक्ति मिलावटी खाद्य सामग्री बनाएगा या बेचेगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। श्री नागर बुधवार को कुरुक्षेत्र स्थित नए लघु सचिवालय के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। 

इससे पहले कैबिनेट मंत्री श्री राजेश नागर ने एजेंडे की 14 शिकायतों पर सुनवाई करते हुए सात शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया और शेष शिकायतों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। राज्य मंत्री ने सेक्टर तीन में रहने वाले प्रेमचंद की शिकायत पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र में जिस व्यक्ति ने मिलावटी पनीर बनाया है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस मामले में इंस्पेक्टर डा.अमित कुमार ने अपनी रिपोर्ट रखते हुए जानकारी दी कि सेक्टर तीन में मिलावटी और नकली पनीर बनाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है और तीन सैम्पल जांच के लिए लैब में भेजे हैं। 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यदि सैम्पल फेल आते है तो दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही इस मामले में प्रशासन भी जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपे ताकि नियमानुसार दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रावधान के अनुसार दस लाख रुपए तक का जुर्माना भी लगाया जाए। कैबिनेट मंत्री ने गांव उमरी निवासी अमरीक सिंह की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त को निर्देश दिए कि गुराया फार्म में चार परिवारों में 26 सदस्यों को पीने का पानी उपलब्ध करवाने के लिए टयूबल लगवाने की अनुमति दे। साथ ही पंचायत विभाग की तरफ से टयूबल लगाया जाए। 

इसी तरह कुरुक्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का मामला, अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने का मामला, एक्सईएन के खिलाफ कारण बताओ नोटिस, जमीन का कब्ज़ा नहीं छोड़ने वाले मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता और नागरिक उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X