Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने चंडीगढ़ स्थित किसान भवन में आयोजित 79वें क्राफ्ट प्रदर्शनी का किया दौरा

Updated on Wednesday, December 18, 2024 10:54 AM IST

चंडीगढ़, 17 दिसंबर, 2024- हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने आज मंगलवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-35 स्थित किसान भवन में आयोजित पांच दिवसीय 79वें क्राफ्ट्सरूट प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यह प्रदर्शनी क्राफ्टरूट्स द्वारा चंडीगढ में पहली बार आयोजित की गई है।

 
उल्लेखनीय है कि क्राफ्टरूट्स ग्रामश्री संस्था की एक शाखा है, जिसकी स्थापना 1995 में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल व गुजरात की प्रथम महिला मुख्यमंत्री श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा महिलाओं के उत्थान और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से की गई।
 
श्री बंडारू दत्तात्रेय ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामश्री संस्था द्वारा महिलाओं को कला के साथ जोड़कर आत्म निर्भर बनाने की राह में अब तक 75000 महिलाओं के जीवन को नई दिशा देने का कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि क्राफ्टरूट्स ने इस प्रदर्शनी में भारत के 13 प्रदेशों के लगभग 75 कारीगरों द्वारा 70 से अधिक हस्तकलाओं को प्रदर्शित किया है। क्राफ्टरूट्स ने देश के साथ-साथ विदेशों में भी प्रदर्शनी लगाकर भारत की महान सांस्कृतिक कलाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाकर भारत का गौरव बढ़ाया है।

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन में हस्तशिल्पियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पीएम विश्वकर्मा योजना चलाई है, जिसके तहत पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को उनके पारंपरिक उत्पादों और सेवाओं को बढ़ाने में सरकार की ओर से सहायता प्रदान की जा रही है। कारीगरों के कौशल को निखारने के लिए कौशल प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। राज्यपाल ने प्रदर्शनी से समान खरीदकर हस्तशिल्पियों के हौसले को भी बढ़ावा दिया।
 
 
Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X