Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

खाद्य सुरक्षा में लापरवाही पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने उठाए सवाल

Updated on Wednesday, December 18, 2024 10:25 AM IST

मिलावटखोरी में हरियाणा देश के चौथे स्थान पर, हर तीसरा सैंपल फेल : डॉ. सुशील गुप्ता

पिछले चार साल में 12,859 में से 3,638 सैंपल फेल, हर तीसरा सैंपल फेल : डॉ. सुशील गुप्ता

प्रदेश के नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ हो रहा खिलवाड़ : डॉ. सुशील गुप्ता

मिलावटखोरी पर लगाम लगाने में नाकाम बीजेपी सरकार : डॉ. सुशील गुप्ता

चंडीगढ़, 17 दिसंबर - आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने दुध-दही, खान-पान में मिलावट को लेकर हरियाणा सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में खाद्य सामग्री में मिलावट एक गंभीर मुद्दा है। मिलावटखोरी में हरियाणा देश के टॉप-4 राज्यों में है। पिछले चार वर्ष के आंकड़ों बताते हैं कि हरियाणा में हर तीसरा खाद्य सैंपल फेल पाया गया है। यह चिंताजनक स्थिति प्रदेश की स्वास्थ्य सुरक्षा पर सवाल उठाती है। पिछले चार वर्षों में लिए गए कुल 12,859 नमूनों में से 3,638 नमूने मानकों पर खरे नहीं उतर सके, जो प्रदेश के नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ का स्पष्ट प्रमाण है। लेकिन हरियाणा सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।

उन्होंने कहा कि खाद्य सामग्री में मिलावट के कारण जनता के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा है। लंबे समय तक मिलावटी चीजों का सेवन करने से पेट में संक्रमण, अल्सर और कैंसर जैसी घातक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बीजेपी सरकार को जनता के स्वास्थ्य से समझौता नहीं करना चाहिए। यह बेहद आवश्यक है कि हरियाणा की बीजेपी सरकार मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे और खाद्य सुरक्षा विभाग को मजबूत करे।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में मिलावट की मुख्य वजह प्रदेश में एफएसओ की कमी है। प्रदेश में कुल 17 ऑफिसर हैं। ढाई साल से ज्यादा समय में बीजेपी सरकार 41 एफएसओ की भर्ती नहीं कर पाई। ज्यादातर सैंपल केवल त्योहारी सीजन के दौरान अक्टूबर-नवंबर में लिए जाते हैं। दूसरी मुख्य वजह प्रदेश की भौगोलिक स्थिति है, हरियाणा की सीमाएं उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से सटी होने के कारण, मिलावटी सामग्री आसानी से प्रदेश में प्रवेश कर जाती हैं। उन्होंने बीजेपी सरकार से रिक्त पदों को तत्काल प्रभाव से भरने, सीमावर्ती इलाकों में नियमित निगरानी के लिए विशेष टीमें गठित करने और मिलावटखोरों के खिलाफ कठोर दंडात्मक प्रावधान लागू करने की मांग की।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X