Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

अभय सिंह चौटाला ने खनौरी बॉर्डर जाकर पिछले 20 दिनों से अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल एवं अन्य वरिष्ठ किसान नेताओं से की मुलाकात

Updated on Tuesday, December 17, 2024 09:24 AM IST

उद्योगपतियों को अपने उत्पादों की कीमत तय करने का अधिकार है तो किसानों को भी उनकी फसल की कीमत तय करने का है पूरा अधिकार: अभय सिंह चौटाला

चंडीगढ़, 16 दिसंबर। इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने खनौरी बॉर्डर जाकर एमएसपी पर कानून बनाने और किसानों के कर्ज माफी जैसी मुख्य मांगों को लेकर पिछले 20 दिनों से अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ इनेलो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा और डबवाली के विधायक अदित्य देवीलाल समेत हजारों कार्यकर्ता भी साथ रहे।


अभय सिंह चौटाला ने मुलाकात के दौरान किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का हालचाल पूछा। उन्होंने किसान नेता को आश्वासन दिया कि किसानों की इस लड़ाई में इनेलो पार्टी ने पहले भी हमेशा अहम भूमिका निभाई है और अब भी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा है। इस दौरान अभय सिंह चौटाला ने केंद्र की सरकार द्वारा मांगें न मानने तक आंदोलन को और अधिक मजबूती देने के लिए व आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति पर जगजीत सिंह डल्लेवाल से विचार विमर्श किया। इस दौरान अन्य वरिष्ठ किसान नेता भी वहां मौजूद रहे उनके साथ भी अभय सिंह चौटाला ने आगे की रणनीति पर मंथन किया।


अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जब उद्योगपतियों को अपने उत्पादों की कीमत तय करने का अधिकार है तो किसानों को भी उनकी फसल की कीमत तय करने का पूरा अधिकार है इसलिए आज किसान एमएसपी का कानून बनाने के लिए आंदोलनरत है और किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को आमरण अनशन पर बैठना पड़ा है।

किसानों की मांगों को जायज करार देते हुए केंद्र की सरकार से तुरंत सभी मांगों को मानने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज किसान नेताओं से उनकी मुलाकात सकारात्मक रही है और भविष्य में किसान नेता उनकी जो भी जिम्मेवारी तय करेंगे उसे बखूबी पूरे दमखम से निभाएंगे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X