Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन

Updated on Sunday, December 15, 2024 20:46 PM IST

 प्रदेश सरकार द्वारा भगवान परशुराम की जयंती को सरकारी स्तर पर भव्य तरीके से मनाया जाएगा- मुख्यमंत्री

 36 बिरादरी ने भाजपा सरकार की विकास की नीतियों पर मुहर लगाकर हरियाणा में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनाई

 जनता ने विपक्ष को लगातार तीसरी बार आईना दिखाया- नायब सिंह सैनी

 चंडीगढ़, 14 दिसंबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज यहां उनके निवास संत कबीर कुटीर पर प्रदेशभर से आए ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा भगवान परशुराम की जयंती को सरकारी स्तर पर बड़े भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इसके अलावा, ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों द्वारा ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन की मांग पर आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों को बुलाकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इस मौके पर ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने समाज की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की 36 बिरादरी ने भाजपा सरकार की विकास की नीतियों पर मुहर लगाकर हरियाणा के इतिहास में पहली बार भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है। लोगों के विश्वास से ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को तेजी से पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि लोगों ने सरकार पर जो विश्वास दिखाया है, उस विश्वास पर हम खरा उतरेंगे और हरियाणा को तीव्र गति से विकास के पथ पर आगे बढ़ाएंगे।

 जनता ने विपक्ष को लगातार तीसरी बार आइना दिखाया

नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव परिणाम से पहले ही विपक्ष के नेताओं ने सरकार बना ली थी और परिणाम आने के बाद वे ईवीएम पर दोष मढ़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता यात्राएं निकालकर भाजपा सरकार के 10 सालों का हिसाब मांग रहे थे। लेकिन जब उनसे उनके कार्यकाल का हिसाब मांगा गया तो कोई जवाब नहीं दिया। कांग्रेस कार्यकाल के समय में एक भी सरकारी भर्ती ऐसी नहीं हुई, जो कोर्ट तक न पहुंची हो। जबकि भाजपा सरकार में गरीब घरों के बच्चे भी बिना पर्ची-खर्ची के सरकारी नौकरी हासिल कर रहे हैं।

 उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों के नेता कभी एक दूसरे को गलत बताते थे, लेकिन जब उन्होंने देखा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी बड़ी मजबूती से लोगों की सेवा का कार्य कर रहे हैं, तो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता गले मिल गए। इसके बाद विपक्ष के लोग ईवीएम को हैक करने की बातें करते हैं। जबकि उन्हें यह नहीं पता कि जनता सब समझती है, इसलिए जनता ने विपक्ष को लगातार तीसरी बार आईना दिखाया है।

 आमजन को सार्वजनिक सेवाओं की निर्बाध डिलीवरी सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

 मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक सेवाओं की निर्बाध डिलीवरी सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सरकार की योजनाओं के लाभ पात्र लाभार्थियों को बिना देरी से पहुंचाने का काम किया जाए। यदि किसी नागरिक से शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारी पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि विकासात्मक कार्यों के साथ-साथ नागरिकों को लाभ पहुंचाने के लिए नई-नई कल्याणकारी योजनाएं बनाई जाएंगी ताकि हरियाणा को विकास के मामले में आगे बढ़ाया जा सके।

 उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 10 वर्षों में गरीब के हित के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई हैं, उसी का परिणाम है कि लोगों ने उन नीतियों पर विश्वास जताकर हरियाणा में भाजपा की सरकार बनाई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन पर चलते हुए लोगों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के साथ आगे बढ़ रही है।

 उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोलने का लक्ष्य है। पिछले 10 सालों में 15 जिलों में मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं और 7 जिलों में कॉलेज स्थापित करने का काम जारी है। इसके अलावा, हर 20 किलोमीटर के दायरे में एक कॉलेज स्थापित किया गया है, ताकि लड़कियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए अधिक दूरी तय न करनी पड़े। उन्होंने कहा कि गत दिनों प्रधानमंत्री ने बागवानी विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस की आधारशिला रखी है। इसके माध्यम से किसानों को बागवानी के प्रति और सशक्त बनाया जाएगा, ताकि किसान अधिक आय अर्जित कर सकें।

 प्रदेश सरकार ने किसान हित में किए अनेक कार्य

  नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसान हित में अनेक कार्य किए हैं। इस साल बरसात न होने के कारण किसानों पर पड़े आर्थिक बोझ को कम करने के लिए सरकार ने 2000 रुपये प्रति एकड़ की दर से बोनस दिया है। अब तक दो किस्तों में 800 करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के खातों में डाली जा चुकी है। जल्द ही तीसरी किस्त के रूप में लगभग 400 करोड़ रुपये की राशि और जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने का काम कर रही है।

 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सोच 36 बिरादरी को साथ लेकर विकास की राह पर आगे बढ़ने की – मोहन लाल बडौली

 भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल बडौली ने कहा कि नये भारत के निर्माता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा की जिम्मेदारी श्री नायब सिंह सैनी को सौंपकर जन-जन में विश्वास जगाने का काम किया है और उसी का परिणाम है कि हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच 36 बिरादरी को साथ लेकर विकास की राह पर आगे बढ़ने की है और लोगों के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा विकास के मामले में नये आयाम स्थापित करेगा।

 प्रधानमंत्री के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में हरियाणा देगा अपना महत्वपूर्ण योगदान – राज्य मंत्री गौरव गौतम

 इस मौके पर राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास की राह पर दोगुनी गति से आगे बढ़ेगा और हमारा हरियाणा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हर व्यक्ति की बात सुनते हैं और उसका समाधान सुनिश्चित करवाते हैं, उनकी इसी कार्यशैली से आज हरियाणावासियों का विश्वास उनके प्रति और अधिक बढ़ा है।

 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री भारत भूषण भारती सहित बड़ी संख्या में प्रदेशभर से ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X