चंडीगढ़ - हरियाणा की शिक्षा मंत्री श्रीमती गीता भुक्कल ने भीषण गर्मी के चलते 27 से 31 मई, 2013 तक राज्य के सभी स्कूलों के लिए समयावधि में बदलाव की घोषणा की है।
श्रीमती भुक्कल ने कहा कि 27 मई से सभी स्कूलों में कक्षाएं प्रातः 7 बजे से 11.30 बजे तक लगाई जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी जिला शिक्षा अधिकारियों तथा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को इन आदेशों की अनुपालना के लिए कहा गया है जोकि 31 मई, 2013 तक प्रभावी रहेंगे।