Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

भारत-चीन जंग की वजह से हुई थी होमगार्ड यूनिट की स्थापना - सीएस राव

Updated on Friday, December 06, 2024 14:38 PM IST

ट्रैफिक पैटर्न की मिली मंजूरी, अब होमगार्ड के जवानों सफेद कमीज नीली पेंट में नजर आएंगे - एडीजीपी

62वें स्थापना दिवस पर परेड मार्च, आपातकालीन स्थिति में बचाव के लिए मॉक ड्रिल व दौड़-वालीबाल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

पंचकूला, 6 दिसम्बर - हरियाणा होमगार्ड के डीजीपी श्री देशराज सिंह के आदेशानुसार पूरे प्रदेश के जिला कार्यालयों व प्रदेश के ट्रेनिंग सेंटर मोगीनंद पंचकूला में बड़े हर्षो उल्लास के साथ 62वां स्थापना दिवस मनाया गया। होमगार्ड व सिविल डिफेंस के जॉइंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में विभाग के एडीजीपी श्री सीएस राव ने झंडा फहराने के बाद परेड का निरीक्षण किया।

प्रदेश के ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में अलग अलग जिलों से आये होमगार्ड कर्मचरियों व स्वयं सेवकों की 5 टुकड़ियों ने मिलकर सलामी मार्च पास्ट से अतिथि का स्वागत किया।

एडीजीपी ने बताया कि होमगार्ड संगठन को साल 1946 में बनाया गया था, जो किसी भी अप्रिय स्थिति में नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए सेना, नौसेना, वायु सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अलावा जुड़वां स्वैच्छिक संगठन नागरिक सुरक्षा और गृह रक्षक बनाया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 1962 के चीन युद्ध में एक बार फिर मददगारों की जरूरत महसूस हुई और 6 दिसंबर 1962 को गृह रक्षक संगठन का पुनर्गठन किया गया।

 

उन्होंने बताया कि कठिन परिस्तिथियां में प्राकृतिक और मानवजनित आपदाओं के दौरान लोगों की जान माल की रक्षा के लिए अपनी जान की परवाह किये बिना होमगार्ड स्वयं सेवक डटे रहते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आज 14,025 होमगार्ड के पद स्वीकृत हैं। उन्होंने बताया कि सरकार से वालंटियरों की भर्ती से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही नई भर्तियों को किया जाएगा।

श्री सीएस राव ने बताया कि अब होमगार्ड के जवानों को ट्रैफिक पैटर्न की वर्दी डालने की मंजूरी स्थापना दिवस पर सौगात के रूप में दी गई है। जो जवान पुलिस के साथ टै्रफिक की डयूटी करते हैं वो सफेद कमीज और नीली पेंट में नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि मॉडर्न युग के साथ नई तकनीकों और नए उपकरणों को शामिल किया जा रहा है।

प्रवक्ता ने बताया कि डीजीपी देशराज सिंह ने होमगार्ड महकमे में आने के बाद होमगार्ड स्वयं सेवक जवानों की जरूरतों व बेहतर भविष्य के लिए ड्यूटियों में बढ़ोतरी करवाई।

मॉक ड्रिल करके बताए जवानों ने अपने काम

होमगार्ड जवानों ने बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से करीब 10 प्रकार के आपातकालीन तरीकों द्वारा बचाव की मॉक ड्रिल को किया। इस प्रदेश व देश की जनता को इस कार्यक्रम के माध्यम से सीधा संदेश दिया कि होमगार्ड जवान पुलिस बल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कानून व ट्रैफिक व्यवस्था नियंत्रण करने के साथ साथ किसी भी आपदा के समय में आपदा प्रबंधन के कार्यों में आपकी सुरक्षा कार्यों में भी तत्पर व निपुण है।

दौड़, रस्साकस्सी व वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

होमगार्ड जवानों ने दौड़, रस्सा-कस्सी, वॉलीबॉल जैसे खेलों में भाग लेकर स्वस्थ शरीर सुरक्षित समाज का संदेश दिया। प्रदेश स्तर पर बेहतरीन कार्यों के लिए जवानों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। एडीजी ने जवानों द्वारा की गयी सलामी मार्च पास्ट, मॉक ड्रिल, खेल क्रीड़ाओं को देखकर जवानों का हौसला बढ़ाया व उनकी प्रशंसा की।

ये रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में एएसपी रविंद्र कुमार, डीएसपी तान्या सिंह, मुख्य प्रशिक्षक सुरिंदर हुड्डा, मुख्यालय जेएसओ विजयपाल, गोकुल चंद व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X