Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

संगीत में छिपे हैं जीवन के सारे पाठ : हरविन्द्र कल्याण

Updated on Monday, December 02, 2024 10:11 AM IST

पार्श्वगायक शब्बीर कुमार ने बाधा समां, विस अध्यक्ष ने की हौंसला अफजाई


वाइब्रेशन्स म्यूजिक ग्रुप की संगीत संध्या में थिरके श्रोता


कल्याण बोले- गीत हमारे संस्कारों को परिष्कृत करने की कला


चंडीगढ़, 1 दिसंबर - शहर का टैगोर थियेटर रविवार शाम हिन्दी सिनेमा के तराने की मस्ती में झूमता नजर आया। दर्शकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में पार्श्वगायक शब्बीर कुमार समेत अनेक सुप्रसिद्ध गायकों ने समां बाधे रखा तो, उनकी हौंसला अफजाई के लिए हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण सपत्नी मौजूद रहे। मौका था वाइब्रेशन्स म्यूजिक ग्रुप की ओर से आयोजित 14वीं सालाना संगीत संध्या का।

शाम 5 बजे शुरू हुआ यह हसीन सफर रात 9 बजे के बाद तक झरने सा बहता रहा। कभी तालियों की गड़गड़ाहट तो कभी स्पंदित करने वाली मस्ती में दर्शक झूमते ही रहे। कई प्रस्तुतियां लोगों को भावुक भी कर गईं। मोहम्मद रफी, किशोर दा और मुकेश को समर्पित इस कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा के कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के सहयोग से किया गया।


कलाकारों की प्रतिभा से गदगद मुख्य अतिथि हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि संगीत मनुष्य के संस्कारों को परिष्कृत करने की कला है। इन गीतों में केवल शब्द और धुन ही नहीं, बल्कि जीवन के कई पाठ छिपे हैं। ये सिर्फ मनोरंजन के साधन नहीं हैं, बल्कि यह हमारी संस्कृति, भावनाओं और समाज का जीवंत प्रतिबिंब हैं। ये गीत हमारे जीवन के हर पल के साथी हैं। खुशी के अवसरों से लेकर कठिनाइयों तक, हर भावना के गीत हमारे गीतकारों ने रचे हैं।


कल्याण ने कहा कि गुलामी के समय में जब हर तरफ अंधेरा दिखाई दे रहा था, तब हमारे देश में अनेक ऐसे गीतकार तैयार हुए, जिन्होंने अपनी लेखनी से हमारे समाज का मनोबल और आत्मबल बनाए रखा। आज हम उन्हीं यादगार और अविस्मरणीय गीतों की इस संगीत संध्या का हिस्सा बन रहे हैं।


संगीत की दुनिया में हरियाणा के योगदान का जिक्र करते हुए कल्याण ने कहा इस प्रदेश ने अनेक प्रतिभाशाली गायक, संगीतकार और कलाकार दिए हैं, जिन्होंने अपने कला कौशल से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ी है। इस अवसर पर उन्होंने सुरेश वाडकर और सोनू निगम का विशेष रूप से उल्लेख किया। कहा कि इन दोनों की सुरीली आवाज ने अनेक सदाबहार गीतों को जीवन दिया है। टैगोर थियेटर पहुंचने हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष का संस्था के संस्थापक नरेश जैकब, जगन नाथ और विवेल शर्मा बैंस ने स्वागत किया।


प्यार की तरंगों में खो गए श्रोता
जगन नाथ बैंस ने दुनिया बनाने वाले, क्या तेरे मन में समाई। काहे को दुनिया बनाई....' गाया तो श्रोता गदगद नजर आए। सोहन लाल गौड़ और मंजु भट्ट की जुगलबंदी ने नीलकमल फिल्म का गीत 'आजा तुझको पुकारे मेरे गीत, ओ मेरे मितवा...' गाया तो श्रोता प्यार की तरंगों में खोते नजर आए। इसके बाद शब्बीर कुमार ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 'दर्द ए दिल, दर्द ए जिगर....', और उसके बाद हंसते जख्म फिल्म से 'तुम जो मिल गए हो तो ये लगता है कि जहाँ मिल गया ...' गाया तो पूरा ऑडिटोरियम झूम उठा। उनसे पहले वैशाली ने दर्शकों को बांध सा दिया। इस बीच श्रोताओं को सुनील भट्ट, संजीव कालरा, विजय सिंह, दीपांशु, विपिन, दिवांकर, निशांत, गीता, सुमन, सारीदीपा की भी मधुर आवाज सुनने को मिली। कार्यक्रम का संचालन कर रहे सर्वप्रिय निर्मोही की खनकती आवाज कार्यक्रम को संजीदा बनाती रही।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X