Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

करनाल व कैथल जिले की तीन दिवसीय कार्यशाला आज हुई सम्पन्न

Updated on Saturday, November 30, 2024 20:59 PM IST

कार्यशाला में कला शिक्षकों ने सीखी कला की बारीकियां

पंचकूला, 30 नवम्बर - कला की नई तकनीको से कला अध्यापकों को प्रशिक्षित करने के लिए पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राज्य स्तरीय जिलावार कला कार्यशाला का आयोजन किया गया।

हरियाणा मौलिक शिक्षा विभाग के निदेशक आरएस ढिल्लो की अध्यक्षता में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला आज शनिवार को संपन्न हो गई। कार्यशाला में करनाल व कैथल जिले के लगभग 87 अध्यापक अध्यापिकाओं ने कला के विभिन्न पहलुओं को सीखा, समझा व करके भी देखा। सभी अध्यापक अध्यापको द्वारा बनाई गई कलाकृतियां की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यशाला में भाग लेने वाले सभी कला शिक्षकों को मास्टर ट्रेनरस की टीम ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया ।

तीन दिवसीय कार्यशाला के दौरान कला की विभिन्न तकनीको जिसमें रंगोली, मिट्टी से बने विभिन्न आकार की कलाकृतियां, वर्ली आर्ट , लिपिन आर्ट, स्टिल लाइफ, पोस्टर मेकिंग, कैलीग्राफी आदि की पुनरावृत्ति करवाई गई।

तेजिंदर सिंह ने बताया कि कला कार्यशाला में बहुत कुछ सीखने को मिला है, वही डिप्लोमा करने वाले कला अध्यापक साथियों से भी एक दशक के लंबे अंतराल के बाद मिलने का अवसर मिला है। करनाल की नंद सिंह वाला राजकीय माध्यमिक विद्यालय की राजवीर कौर ने बताया कि यहां आने से पहले बहुत संकोच कर रही थी। समझ नहीं आ रहा था कि वह कार्यशाला में जाकर क्या करेंगी, परंतु इन तीन दिनों में उनके जीवन में बहुत तब्दीली लेकर आये है। अब वह संकोच कहीं विलुप्त सा हो गया है। कार्यशाला में बहुत ही अच्छा माहौल मिला। साथ ही साथ जब स्टिल लाइफ की पेंटिंग्स बनाई तो अपने बचपन की यादें ताजा हो आई। मानो उनका बचपन फिर से भुला रहा हो।

श्री गिरधारी लाल राजकीय संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवान कैथल के कमल जांगड़ा ने कहा कि 20 वर्ष के कार्यकाल में उन्हें पहली बार कला की राज्य स्तरीय कार्यशाला में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ है। कल की वीडियो से तो वह काफी हद तक जागरुक है, लेकिन उन्हें समय के अनुसार बदलते हुए परिवेश में सीखने का एक नया अनुभव इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्राप्त हुआ वह अस्मर्णीय है। वही साथी कला अध्यापकों से बातचीत करके बहुत से पहलुओं की जानकारी भी प्राप्त हुई है।

मास्टर ट्रेनर भीम सिंह ने बताया कि इस कार्यशाला को सफल संपन्न बनाने में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 6 के जेबीटी अध्यापक हकीकत व वोकेशनल शिक्षक मनदीप सिंह का रहा।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X