Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 दिसंबर को पानीपत से बीमा सखी योजना का करेंगे शुभारंभ : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Updated on Saturday, November 30, 2024 20:53 PM IST

हरियाणा पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का होगा जोरदार और भव्य स्वागत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

पीएम मोदी 400 करोड़ रुपए की लागत से करनाल में बने महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस का शिलान्यास कर देंगे बड़ी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा आगमन व तैयारियों को लेकर करनाल में हुई महत्वपूर्ण बैठक

प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्ष में हुई बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र नागर समेत मंत्री व विधायक रहे मौजूद

करनाल 30 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 दिसंबर को हरियाणा के पानीपत की ऐतिहासिक भूमि से जीवन बीमा निगम द्वारा प्रायोजित बीमा सखी योजना का देशभर के लिए शुरुआत करेंगे और साथ ही करनाल में 65 एकड़ में बने विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को भाजपा कार्यालय कर्ण कमल करनाल में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई और पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र नागर, पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, प्रदेश महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता, पूर्व सांसद संजय भाटिया समेत सात जिलों के जिला अध्यक्ष, चुनाव लड़े प्रत्याशी और विधायक शामिल हुए। पानीपत में होने वाले पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा कर कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश दिए। आज की बैठक में प्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान को लेकर भी मंथन हुआ।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम भव्य और ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा पहुंचने पर प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया जाएगा। 9 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पानीपत की धरा से बीमा सखी योजना की शुरुआत और साथ ही करीब 65 एकड़ में लगभग 400 करोड़ रुपए की लागत से बने करनाल के महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस का शिलान्यास कर करनाल वासियों को बड़ी सौगात देंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 9 दिसंबर को होने वाले प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर आज चर्चा हुई है।


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश के लिए पानीपत से एक बड़ी योजना का शुभारंभ करेंगे जिसका देश भर की महिलाओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में प्रदेश भर की महिला शक्ति भाग लेगी।


दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर मालविया नगर में पानी फेंकने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने जो जनता से वादे किए थे उन्हें पूरा भी करना चाहिए। पत्रकार द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सीएम हुड्डा को अभी कांग्रेस विधायक दल का नेता नहीं चुना गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उन्हें विधायक दल का नेता चुन लेगी तो कोठी अलॉट कर दी जाएगी।


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की जनता ने तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाकर इतिहास रचा है। श्री सैनी ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में नॉन स्टॉप विकास कर रही है। प्रदेश के 2 करोड़ 80 लाख लोगों की अपेक्षाओं को तीव्र गति से पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। नगर निगम चुनाव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार निगम चुनाव के लिए तैयार है। अभी भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है और जल्द ही निगम चुनाव होंगे।

आज की बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी व महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के अलावा कुरूक्षेत्र, पानीपत, करनाल, सोनीपत, जींद, यमुनानगर, कैथल जिलों के जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X