Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में भारत सशक्त : ओम बिरला

Updated on Saturday, November 30, 2024 19:52 PM IST

मानव रचना विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

हरियाणा के राजस्व मंत्री विपुल गोयल रहे विशिष्ट अतिथि 

डिग्री वितरण के साथ प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित 

चंडीगढ़, 30 नवम्बर- लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने युवा शक्ति को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा, दिक्षा के बाद आप जीवन में नए कैरियर की शुरुआत करने जा रहे हैं, ऐसे में अपनी भारतीय संस्कृति की विरासत को आधार मानते हुए देश के सभ्य नागरिक के रूप में विकसित भारत बनाने का संकल्प लेते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने की दिशा में भारत आज बड़ी शक्ति के रूप में उभरकर सामने आया है। 

लोकसभा अध्यक्ष आज जिला फरीदाबाद स्थित मानव रचना विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। समारोह में हरियाणा सरकार में राजस्व एवं शहरी निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल विशिष्ट अतिथि रहे।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह का शुभारंभ विधिवत रूप से हुआ। विश्वविद्यालय के संस्थापक स्व. डॉ. ओपी भल्ला को नमन किया गया। समारोह में स्नातक, स्नातकोत्तर व पीएच.डी की करीब 1500 से अधिक डिग्री प्रदान की गई साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। 

लोकतांत्रिक प्रणाली बन रही दुनिया के लिए अनुकरणीय : ओम बिरला 

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत की अतुल्य पहचान है। शासन चलाने की सर्वश्रेष्ठ पद्धति भारत की है और यही कारण है कि भारत की तरह लोकतांत्रिक प्रक्रिया का दुनिया के अन्य देश भारत का अनुकरण कर रहे हैं। लोकतंत्र की मजबूत ताकत ही है कि हमारा भारत 21 वीं सदी में हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने गौरवांवित होते हुए कहा कि दुनिया भर में शिक्षा, चिकित्सा, आईटी , ऑटोमोबाइल सहित हर क्षेत्र में भारतीयों के आत्मविश्वास, काम करने के जुनून, संस्कार के साथ ही बौद्धिक क्षमता व परिवर्तन करने का जज्बा होने से हम सर्वोपरि हैं। उन्होंने बताया कि लोकमत व लोकजनमत के साथ हम देश को आगे बढ़ा रहे हैं साथ ही विविधता में एकता का संदेश देते हुए विकसित भारत की ओर सार्थक कदम बढ़ाने में हर भारतवासी अपना दायित्व निभा रहा है। 

लोकसभा अध्यक्ष ने युवाओं का आह्वान किया कि हमारे पास पर्याप्त संसाधन हैं और वे अपनी नई ऊर्जा शक्ति के सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ जीवन में राष्ट्र हित की सोच के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि हम संविधान के अंगीकृत करने के 75 साल को गौरवपूर्ण ढंग से मना रहे हैं हमारे संविधान ने हमें समानता, स्वतंत्रता व बन्धुत्वता के सूत्र में पिरोते हुए संवैधानिक अधिकार दिए हैं और नैतिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत किया है। उन्होंने डिग्री धारकों को पूरे उत्साह के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अपने अभिभावकों व शिक्षकों द्वारा दिये गए संस्कार व शिक्षा को जीवन मे आगे बढ़ाते हुए युवा समाज हित मे अपना योगदान दें। साथ ही उन्होंने मानव रचना विश्वविद्यालय प्रबंधन को भी 27 साल से शिक्षा के क्षेत्र में भागीदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

ग्लोबल चेंज मास्टर तैयार कर रहा हरियाणा : विपुल गोयल 

समारोह में हरियाणा सरकार में राजस्व एवं शहरी निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने लोकसभा अध्यक्ष का जिला फरीदाबाद में पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरा पर बेहतर शैक्षणिक माहौल व आधारभूत ढांचागत विकास के साथ युवा शक्ति को संस्कारवान बनाते हुए ग्लोबल चेंज मास्टर तैयार करने में हरियाणा सरकार अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही है। उन्होंने समारोह में डिग्री धारक युवाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज यह गौरव का क्षण है जिसमें आप जीवन के नए पायदान पर कदम रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज विश्व में हर प्रतिष्ठित कम्पनी में भारतवासी उच्च पदों पर आसीन हैं। ऐसे में भारत पूरी दुनिया का केंद्र बिंदु बन चुका है और हमारी युवा पीढ़ी का यही जज्बा व उनकी सकारात्मक विचारधारा विकसित भारत की दिशा में बढ़ते कदम का साक्षात प्रमाण है। उन्होंने डिग्री धारकों को कहा कि वे जहां भी दुनिया मे जाएं अपने पेरेंट्स, टीचर्स द्वारा दिये गए संस्कारों के फलीभूत उनका मान सम्मान रखते हुए भारतीय संस्कृति को कभी न भूलें। 

पीएच.डी की मानद उपाधि से इन्हें किया अलंकृत : 

दीक्षांत समारोह में मानव रचना विश्वविद्यालय की ओर से सांसद श्री अनुराग शर्मा, चेयरपर्सन हरियाणा जल स्रोत श्रीमती केशनी आनंद अरोड़ा, श्री आलोक शर्मा, श्री पंकज बंसल, पद्मश्री रानी रामपाल, श्री संजय सेठी, डॉ. तनुजा सिंह, श्री आनंद मेहता, डॉ. मनहेल थाबेट व श्री प्रदीप मोहंती को पीएचडी की मानद उपाधि से अलंकृत किया।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X