Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समाधान शिविर में जुड़कर सुनी लोगों की समस्याएं

Updated on Friday, November 29, 2024 19:10 PM IST

पंचकूला, 29 नवम्बर - मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समाधान शिविर में जुड़कर लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को उन्हें अतिशीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

श्री नायब सिंह सैनी ने सभी जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए कि समाधान शिविरों का आयोजन प्रदेश के लोगों की समस्याओं का निपटान करने के लिए किया गया है। अभी तक बहुत ही कम शिकायतें शिविरों में आ रही हैं। इसका प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में सभी विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि मौके पर ही शिकायतकर्ता की सुनवाई हो और वह शिविर से संतुष्टि के साथ लौटे। साथ ही उसकी शिकायत के निपटान का समय भी दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की तरह वो किसी भी दिन प्रदेश के किसी भी जिला से इन समाधान शिविरों में जुड़कर प्रदेशभर के लोगों की शिकायतें से स्वयं भी सुनवाई करेंगे। प्रदेशभर के अधिकारी इन शिविरों को गंभीरता से लें और उनका समाधान करना अपने कार्यों की प्राथमिकता में रखें। उन्होंने कहा कि इन समाधान शिविरों में अधिकारियों के साथ-साथ गिर्वेंसिज कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि उपायुक्त अपने जिलों के समाधान शिविरों की रोजाना की रिपोर्ट मुख्य सचिव के कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें। जो शिकायत मुख्यालयों से संबन्धित हो उसे जिला स्तर से डिस्पॉज ऑफ करें। उसे प्रदेश स्तर पर समाधान होने तक पेंडिंग रखा जाएगा। उन्होंने उपायुक्तों को पेंडिंग शिकायतों को जल्द से जल्द निपटान करने के लिए निर्देश दिए।

मुख्य सचिव श्री विवेक जोशी ने कहा कि सभी जिलों में वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए उचित व्यवस्था की जाए। प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा शिकायतकर्ताओं पर फोक्स के लिए कैमरा व माइक की व्यवस्था की जाए। ताकि मंख्यमंत्री जी के संवाद के दौरान किसी भी प्रकार की कनेक्टिविटी में समस्या ना हो और प्रशासनिक अधिकारी भी जुड़े रहें।

इस मौके पर उपायुक्त मोनिका गुप्ता, पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक, नगराधीश विश्वनाथ, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजन सिंगला, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. विशाल सैनी, भाजपा पार्षद हरेन्द्र मलिक मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X