Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

प्रदेशवासियों को बेहतरीन परिवहन सुविधा देने के लिए सभी प्रकार की टूटी-फूटी/जर्जर बसों को हटाया जाएगा’’- परिवहन मंत्री अनिल विज

Updated on Friday, November 29, 2024 18:51 PM IST

 

सिरसा 29 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘प्रदेशवासियों को बेहतरीन परिवहन सुविधा देने के लिए सभी प्रकार की टूटी-फूटी/जर्जर बसों को हटाया जाएगा क्योंकि हम लोगों को बेहतरीन परिवहन सुविधाएं देने के लिए कृतसंकल्प हैं’’। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि ‘‘मैंने सभी महाप्रबंधकों को निर्देश दिए हुए हैं कि प्रतिदिन वे दिन में दो-तीन बार जाकर अपना बस स्टैंड चेक करेंगें। अगर कोई आम आदमी भी सफाई के संबंध में शिकायत करेगा तो मैं उस संबंध में कार्रवाई करूंगा’’।

श्री विज आज सिरसा में जिला लोक संपर्क व कष्ट निवारण समिति की बैठक के उपरांत पत्रकारों द्वारा बस अड्डों की सफाई के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

सारे हरियाणा के बस स्टैंड धूल चुके हैं और साफ हो गए हैं - विज

सिरसा में एसी बस नहीं है और यहां पर हरियाणा रोडवेज का महाप्रबंधक भी नहीं है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘मैंने अभी-अभी डिपार्टमेंट के बारे में देखा है और जानकारी ली है और सभी प्रकार की दिक्कतों को ठीक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सारे हरियाणा के बस स्टैंड धूल चुके हैं और साफ हो गए हैं तथा बस अडडों से सारे अतिक्रमण हट गए हैं’’।

सूर्य घर योजना के अंतर्गत अब तक 1 लाख कलेक्शन लग चुके, लोगों की मांग पर ओर भी कनेक्शनों को दिया जाएगा - विज

बिजली के कनेक्शन न मिलने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि अभी ऐसी कोई दरखास्त नहीं आई है यह अगर आएगी तो हम उस पर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि 10 किलोवाट तक के कनैक्शन सूर्य घर योजना के अंतर्गत लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 1 लाख कलेक्शन लग चुके हैं और लोगों की मांग पर ओर भी कनेक्शनों को दिया जाएगा। इसके अलावा, अगर किसी को 10 किलोवाट से अधिक क्षमता का कनैक्शन चाहिए तो उसको नियमित बिजली का कनेक्शन दिया जाएगा।

बिजली के प्रवाह के दौरान तारों को ठीक करने के लिए आधुनिक उपकरणों को लिया जाएगा- विज

शहरों में बिजली की लटकते तारों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब उन्होंने कहा कि ‘‘इन सब लटकती हुई तारों के जाल को हटाने के लिए मैंने कह दिया है और सारे हरियाणा में काम हो भी रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक टेक्निकल काम है इसमें काफी समय लगेगा। विज ने कहा कि ‘‘मैंने कहा है कि चलती हुई तारों अर्थात जिनमें बिजली का प्रवाह हो रहा है उनको भी हम ठीक कर सके, उस संबंध में भी उपकरणों को लिया जा रहा है’’। लंबित कनेक्शन को देने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि ‘‘मैं इसका बैकलॉग देखता हूं और मैं कोशिश करूंगा कि जल्द ही ये कनैक्शन दिए जाए’’ं।

‘‘केंद्र एसवाईएल, हिन्दी भाषी क्षेत्र और चण्डीगढ के मुदे पर हमारा मार्गदर्शन करें तो हम अपनी नई राजधानी भी बना सकते हैं’’ - विज

पंजाब के साथ एसवाईएल के पानी, 107 गांव और चंडीगढ़ के मुद्दे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि ‘‘हमारा सबसे बड़ा मुद्दा एसवाईएल का है, हिंदी भाषा क्षेत्र भी हमें मिलना चाहिए और जब तक वह नहीं मिलते इसलिए हम चण्डीगढ में अपनी विधानसभा बनाने जा रहे हैं और हिंदी भाषा क्षेत्र मिल जाए और केंद्र उसमें हमारा मार्गदर्शन करें तो हम अपनी नई राजधानी भी बना सकते हैं’’।

‘‘हम नशे पर पूरी तरह से लगाम लगाने का काम कर रहे हैं’’- विज

नशे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘हम नशे पर पूरी तरह से लगाम लगाने का काम करेंगे और नशे को पूरी तरह से यहां से साफ करेंगे। इस दौरान उन्होंने सिरसा के एसपी को निर्देश दिये कि इस संबंध में सख्त कार्रवाई की जाए। गांव में नशा बिकने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस संबंध में हरियाणा ने एक नशा मुक्ति बोर्ड बनाया हुआ है और नशा रोकने के लिए बोर्ड काम कर रहा हैं तथा पुलिस भी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सिरसा पंजाब के साथ लगता है उसके कारण से भी यह दिक्कत है। हमने डबवाली अलग से एक जिला बना दिया है और नशा रोकने के संबंध में प्रयास जारी है’’।

‘‘नेता चुनना पार्टियों में होता है, जहां पार्टी नहीं होती वहां धड़े होते हैं वहां चुनाव आसान नहीं है’’ - विज

कांग्रेस आज हार की समीक्षा कर रही है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘लगभग 2 महीने हो गए हैं और यह हार की अब तक समीक्षा कर रहे हैं। विज ने कहा कि हार का कारण मैं बताता हूं, हार का कारण यह है कि जहां-जहां चुनाव हो रहे थे और जिस प्रदेश में राहुल गांधी जाते है वहां-वहां कांग्रेस हार जाती है और यही कारण हार का है। अब ये इन्होंने देखना है कि इस सबको ये कैसे रोक सकते हैं’’। उन्होंने कहा कि ‘‘जहां तक विधायक दल के नेता चुनने की बात है तो नेता चुनना पार्टियों में होता है, जहां पार्टी नहीं होती वहां धड़े होते हैं वहां चुनाव आसान नहीं है’’।

‘‘मैं लोगों के दिखाएं रास्ते पर चलता हूं और मैं काम करता हूं’’- विज

आज अंबाला सिरसा में आ गया है और लोगों का अनिल विज पर बड़ा विश्वास है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘उनको लोग ही रास्ता दिखाते हैं और मैं लोगों के दिखाएं रास्ते पर चलता हूं और मैं काम करता हूं। सिरसा आकर बहुत अच्छा लगता है और सारा हरियाणा बहुत बढ़िया है’’।

17 शिकायतों में से 9 का निपटारा, आठ पर रिपोर्ट तलब- विज

उन्होंने कहा कि ‘‘आज सिरसा में जिला लोक संपर्क व कष्ट निवारण समिति की बैठक थी और इस बैठक में इस टर्म में मैं आज पहली बार आया हूं। आज की बैठक में 17 शिकायतें रखी गई थी जिनमें से 9 शिकायतों का निपटारा कर दिया गया है और आठ शिकायतों पर अगली मीटिंग के लिए रिपोर्ट तलब की गई है’’।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X