शिमलाः हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शिमला जिले के नगर परिषद रामपुर अध्यक्ष श्री दीपक सूद, नगर परिषद कुल्लू के उपाध्यक्ष श्री मुनीश शर्मा, नगर परिषद ऊना, के अध्यक्ष श्री शिव कुमार सैनी, कांगड़ा जिले के नूरपुर की नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा महाजन, शिमला जिले की चिडग़ांव तहसील के डिशवानी गांव के श्री ईश्वर दास चवारू, शोभा आवास सोलन के श्री अरविन्द गुप्ता तथा हमीरपुर जिले की भोरंज तहसील के भोटा गांव के श्री प्रेम कौशल को हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में तीन साल की अवधि के लिए गैर सरकारी सदस्य नामित किया गया हैं।