Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं की जाएं सुनिश्चित: अनिल विज

Updated on Friday, November 29, 2024 09:40 AM IST

श्रम मंत्री अनिल विज ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की बैठक कर दिए निर्देश

चंडीगढ़, 28 नवंबर- हरियाणा के श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज श्रम विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि राज्य की सभी फैक्ट्रियों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने श्रम कानूनों का उल्लंघन किसी भी रूप में स्वीकार्य न होने की बात कही और निर्देश दिए कि जो फैक्ट्रियां श्रम कानूनों का पालन नहीं कर रही हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

श्री विज ने अधिकारियों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि श्रमिकों के अधिकारों का सम्मान हो और सभी श्रम अधिनियमों और उपनियमों का प्रभावी अनुपालन हो। इसके अलावा,सभी निरीक्षणों और गतिविधियों का विस्तृत रिकॉर्ड रखा जाए ।

श्रम मंत्री ने श्रमिकों के स्वास्थ्य बीमा और स्वास्थ्य संबंधित सुविधाओं पर भी चर्चा की। मंत्री ने अधिकारियों को कहा कि सभी पंजीकृत श्रमिकों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हों और जो श्रमिक अभी तक पंजीकृत नहीं हैं, उन्हें भी स्वास्थ्य सेवाओं के दायरे में लाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

श्री विज ने कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के साथ समन्वय कर लंबित भुगतान जल्द निपटाए जाएंगे, ताकि श्रमिकों को इलाज में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि औद्योगिक संस्थानो से यह सुनिश्चित कराया जाए कि श्रम कानूनों और श्रमिक सुविधाओं से संबंधित जानकारी नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाए, ताकि श्रमिक अपने अधिकारों और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जागरूक हो सकें।

इस बैठक में श्रम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आनंद मोहन शरण, श्रमायुक्त श्री मनी राम शर्मा और अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X