Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा देना सरकार की है प्राथमिकता- खेल मंत्री गौरव गौतम

Updated on Friday, November 29, 2024 09:38 AM IST

हरियाणा के खिलाड़ी ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप, एशियन व कामनवेल्थ खेलों में पदक जीतकर बजा रहे हैं अपनी प्रतिभा का डंका


कुरुक्षेत्र में 12 दिसंबर को होगा हरियाणा केसरी व हरियाणा कुमार दंगल का आयोजन


चंडीगढ़, 28 नवंबर- हरियाणा के खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप, एशियन व कामनवेल्थ खेलों में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का डंका बजा रहे हैं। आगामी ओलंपिक में भी हरियाणा के खिलाड़ी देश के लिए ज्यादा से ज्यादा पदक जीतें, इसके लिए प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को खेल के मैदानों से लेकर उनकी खुराक का पूरा ख्याल रखी रही है। हरियाणा की खेल नीति देश में सबसे अच्छी है। इसी का नतीजा है कि हमारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदकों की झड़ी लगा रहे है। सरकार का उद्देश्य है कि खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए बेहतर माहौल दिया जाए। इसके लिए खेल विभाग द्वारा रूपरेखा तैयार की जा रही है।


खेल मंत्री श्री गौरव गौतम आज सिविल सचिवालय में अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी जिला व ब्लाक स्तर के खेल स्टेडियमों में खेल का सामान ,उपकरण व अन्य सामान समय पर पहुंचाया जाएं, ताकि खिलाड़ी और अच्छे से अभ्यास करके देश के लिए पदक जीत सकें। इसके साथ-साथ स्टेडियमों की सफाई व मरम्मत का कार्य भी शीघ्र किया जाए। खिलाड़ियों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।


उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को कैश अवार्ड समय पर मिले। इसके लिए अधिकारी तत्परता से कार्य करें। उन्होंने खिलाड़ियों को खुराक भत्ता समय पर देने के भी निर्देश दिए।

मंत्री श्री गौरव गौतम ने 12 दिसंबर को कुरुक्षेत्र में होने वाले हरियाणा केसरी व हरियाणा कुमार कुश्ती दंगल की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस आयोजन को बेहतर तरीके से किया जाए। पहलवानों के ठहरने की व्यवस्था दुरुस्त हो और खाने-पीने में कम नहीं होनी चाहिए। इस आयोजन कि वे स्वयं मॉनिटरिंग करेंगे।


बैठक में अधिकारियों ने खेल मंत्री को अवगत कराया कि प्रदेश में 1500 खेल नर्सरियां चल रही हैं। खिलाड़ियों को अच्छी सुविधा दी जा रही है। खिलाड़ियों को खुराक भत्ता मुहैया करवाया जा रहा है।


बैठक में खेल विभाग प्रधान सचिव नवदीप विर्क और खेल विभाग के निदेशक यशेंद्र सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X