Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

हरियाणा के पढ़े-लिखे युवाओं को कच्चे और सस्ते मजदूर बना रही बीजेपी- हुड्डा

Updated on Friday, November 29, 2024 09:31 AM IST

युवाओं को योग्यता के मुताबिक रोजगार और काम के मुताबिक वेतन दे सरकार- हुड्डा

कौशल निगम की बजाय मनमानी बंद करके 2 लाख पक्की भर्तियां करे सरकार- हुड्डा 

28 नवंबर, चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि बीजेपी हरियाणा के युवाओं को कच्चे और सस्ते मजदूर बनाने की नीति पर आगे बढ़ रही है। इसीलिए खाली पड़े 2 लाख पदों पर पक्की भर्तियां करने की बजाय कौशल निगम के जरिए कच्चे कर्मचारी लगाए जा रहे हैं। ये सरकार पढ़े-लिखी युवाओं से बेहद कम वेतन में सस्ते मजदूरों की तरह काम ले रही है। कौशल निगम में ना ही किसी तरह की मेरिट है, ना ही कोई पेपर, ना योग्यता, ना आरक्षण, ना पारदर्शिता, ना पद और ना पेंशन। बीजेपी द्वारा मनमानी तरीके से बिना किसी क्राइटेरिया के कौशल निगम के जरिए भर्तियां की जा रही हैं। 

हुड्डा ने कहा कि बीजेपी हरियाणा के युवाओं के साथ-साथ पूरे प्रदेश के भविष्य से खिलवाड़ है। क्योंकि जिस प्रदेश के युवाओं को उसकी योग्यता के मुताबिक रोजगार और काम के मुताबिक वेतन नही मिलता, उस प्रदेश का भविष्य अंधकारमय होगा। हरियाणा ने देश के तमाम राज्यों से ज्यादा विकास इसीलिए किया था, क्योंकि पहले की सरकारों ने अन्य राज्यों के मुक़ाबले ज्यादा पक्की भर्तियां कर अपने कर्मचारियों को उचित वेतन व पेंशन दिए थे। साल 2005 से 2014 तक कांग्रेस कार्यकाल के दौरान सरकारी विभागों में लगभग 2 लाख नौकरियां दी गई थी। 

लेकिन बीजेपी ने अपने 10 साल के कार्यकाल में इतनी नौकरियां भी नहीं, जितने कर्मचारी रिटायर हुए। इसलिए आज प्रदेश में 2 लाख से ज्यादा पद खाली पड़े हुए हैं। बीजेपी ने चुनाव में इन पदों पर पक्की भर्तियां करने का वादा किया था। लेकिन सरकार बनने के बाद भाजपा अपना वादा भूल गई और फिर से कौशल निगम के जरिए भर्तियां करना शुरू कर दिया। हुड्डा ने कहा कि युवाओं के भविष्य से यह खिलवाड़ बंद होना चाहिए और पक्की नौकरियों का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं को एचएसएससी और एचपीएससी के जरिए नौकरियां दी जानी चाहिए।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X