Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

प्रदेश में दो लाख गरीब लोगों का जल्द होगा अपना घर : कृष्ण लाल पंवार

Updated on Wednesday, November 27, 2024 21:31 PM IST

प्लॉटों पर मकान बनाने के लिए मिलेगी आर्थिक सहायता भी

चंडीगढ़ , 27 नवंबर - हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार कम आय वाले लोगों को घर बनाने में मदद करने के लिए 100 वर्ग गज के प्लॉट उपलब्ध कराने की योजना का खाका तैयार कर रही है और जल्द ही हरियाणा में दो लाख गरीब लोगों का अपना घर होने का सपना जल्द ही साकार होने वाला है।

श्री पंवार आज इसराना विधानसभा क्षेत्र के गांव अटावला , डूमियाना , उरलाना कलां , अहर , ख़लीला , परढ़ाणा , कारद तथा जोंधन कलां में ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद सम्बोधित कर रहे थे।

विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने लोगों को आश्वासन दिया कि जिन पात्र गरीब लोगों को 100-100 वर्ग गज के प्लॉट आवंटित किए जाएंगे, उनके क्षेत्र में पक्की सड़कें, बिजली, स्वच्छ पेयजल, स्ट्रीट लाइट, पार्क और खुले हरे भरे स्थान जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को अलग-अलग चरणों में 100 वर्ग गज के प्लॉट तो मिलेंगे ही , साथ-साथ उनको इन प्लॉटों पर मकान बनाने में लाभार्थियों की सहायता करने का प्रावधान किया है। लाभार्थियों को अपना घर बनाने में मदद करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी।

श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि राज्य सरकार की इस योजना के सफल क्रियान्वयन से गरीब परिवारों के जीवनस्तर में सुधार आएगा, जिससे वे अपने घरों में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सकेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास के प्रति वचनबद्ध है। जब हरियाणा को वर्ष 1966 में अलग राज्य बनाया गया था,उस समय संसाधन सीमित थे, लेकिन आज डबल इंजन सरकार की बदौलत पिछले 10 वर्षों में इतना अधिक विकास हुआ है कि आज हरियाणा विकास के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है।

 

उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X