Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना ही सरकार की प्राथमिकता- शिक्षा मंत्री

Updated on Wednesday, November 27, 2024 21:29 PM IST

- पंचकूला सार्थक राजकीय समेकित आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का किया निरीक्षण

हर स्कूल मुखिया सार्थक स्कूल को रोल मॉडल के रूप में लें और अपने स्कूल में इसी प्रकार की रूपरेखा पर करें कार्य

चंडीगढ़, 27 नवंबर- हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि पंचकूला सेक्टर-12 ए स्थित सार्थक राजकीय समेकित आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रदेश के सरकारी स्कूलों के लिए रोल मॉडल से कम नहीं है। सभी स्कूलों के मुखियाओं को इसका अनुसरण करना चाहिए और अपने स्कूल में इसी प्रकार के माडल तैयार करने की रूपरेखा पर कार्य करना चाहिए, तभी नई शिक्षा नीति 2020 के सार्थक परिणाम आ सकते हैं और विद्यार्थियों की आज के युग की शिक्षा की मांग के अनुरूप मजबूत नींव रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना ही राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा आज पंचकूला के सेक्टर-12 ए स्थित सार्थक राजकीय समेकित आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की कार्यप्रणाली का निरीक्षण करने स्कूल प्रांगण पहुंचे थे । मंत्री ने सुबह की पाली वाले अध्यापकों का हाजिरी रजिस्टर भी चेक किया और पाया कि सभी 50 टीजीटी व पीजीटी शिक्षक उपस्थित थे। सुबह की पाली में कक्षा 6 से 12 तक की कक्षाएं लगती हैं और दोपहर की पाली में कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाएं लगती हैं।

शिक्षा मंत्री ने निरीक्षण के दौरान क्लास रूम में विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था देखकर प्रबंधन की प्रशंसा की और विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे लगन से पढ़ाई करके माता-पिता व प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने साइंस लैब का भी अवलोकन किया और यहां पर प्रोजेक्ट पर काम कर रही छात्राओं को आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने आर्ट गैलरी के अलावा खेल के मैदान का भी जायजा लिया। वहां खेल रहे विद्यार्थियों का हौसला भी बढ़ाया।

स्कूल के प्रिंसिपल डा. पवन कुमार गुप्ता ने मंत्री को अवगत कराया है कि पंचकूला व उसके आस-पास क्षेत्र की हर अभिभावक की इच्छा रहती है कि उनके बेटा-बेटी पंचकूला के सेक्टर 12 ए स्थित सार्थक स्कूल में पढ़ें। वर्तमान में स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या 2500 से अधिक है। उन्होंने मंत्री से मांग कि स्कूल में चार नए कमरों के निर्माण की मंजूरी हो चुकी है। इसकी प्रशासनिक स्वीकृति शीघ्र दिलवाई जाए, ताकि निर्माण कार्य पूरा हो सके और नए शैक्षिक सत्र ने इनमें कक्षाएं लगाई जा सकें। मंत्री ने आश्वासन दिया कि पंचकूला का सार्थक स्कूल ही नहीं प्रदेश के हर सरकारी स्कूल में किसी भी प्रकार की ग्रांट की प्रशासनिक स्वीकृति को रूकने नहीं देंगे। इसके लिए वे सदैव तत्पर हैं। सभी विद्यार्थियों की पढाई एवं स्कूल का इंफ्रास्ट्रकचर का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। स्कूल के मुखियाओं से कहा गया है कि वे अपने स्कूलों के भवन के कमरों व अन्य इंफ्रास्ट्रकचर के निर्माण से संबंधित शिक्षा सदन के प्रशासनिक व अन्य अधिकारियों को भेजें, ताकि समय पर ग्रांट जारी हो सके। निरीक्षण के दौरान पंचकूला के जिला शिक्षा अधिकारी श्री सतपाल कौशिक भी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X