Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

गुरुग्राम के उत्सव फाउंडेशन ने देश भर के स्कूलों में से विद्यार्थियों के आठ इनोवेशन प्रोजेक्ट चयनित किए

Updated on Wednesday, November 27, 2024 21:25 PM IST

विकसित भारत इनोवेशन प्रोग्राम के अंतर्गत 10 लाख रुपए की स्पॉन्सरशिप वहन करेगा उत्सव फाउंडेशन, पहली किस्त जारी


गुरुग्राम। गुरुग्राम के उत्सव फ़ाउंडेशन ने विद्यार्थियों को नवाचार के साथ जोड़ने की अनोखी पहल की है। देश भर से चयनित किए गए आठ प्रोजेक्ट के लिए उत्सव फ़ाउंडेशन 10 लाख रुपए की स्पॉन्सरशिप देगा। तीन से चार महीने के भीतर विद्यार्थी इन प्रोजेक्ट को पूरा करेंगे। सभी ऐसे प्रोजेक्ट चयनित किए गए हैं, जिनका समाज के विभिन्न वर्गों को आने वाले दिनों में फ़ायदा मिलेगा। उत्सव फ़ाउंडेशन के इस प्रयास ने विद्यार्थियों को नवाचार को धरातल पर लाने का साहस और संसाधन, दोनों दे दिए हैं।


उत्सव फ़ाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. राज नेहरू ने बताया कि उन्होंने अपने विकसित भारत इनोवेशन प्रोग्राम के अंतर्गत देश भर के विभिन्न स्कूलों से इनोवेशन प्रोजेक्ट के प्रस्ताव आमंत्रित किए थे।

विभिन्न राज्यों के 28 स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपने-अपने इनोवेटिव आइडिया उत्सव फ़ाउंडेशन के पास भेजे। चयन करने के लिए एक पैनल का गठन किया गया ताकि ऐसे नवाचार का चयन किया जा सके जिससे भविष्य में समाज के अलग-अलग तबकों को फ़ायदा मिले। डॉ. राज नेहरू ने बताया कि 28 में से कुल 8 प्रोजेक्ट चुने गए हैं। इन सब पर उत्सव फ़ाउंडेशन 10 लाख रुपये की स्पॉन्सरशिप देगा। इसकी पहली किस्त जारी कर दी गई है।


साउथ दिल्ली के आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रोजेक्ट को दो लाख रुपए की स्पॉन्सरशिप प्रदान की जाएगी। विद्यार्थी आदित्य ऑटोमेशन पर डिवाइस ईजाद करेगा, जो तैराकों के लिए और पानी में काम करने वालों के लिए सेफ़्टी के लिहाज़ से काफ़ी महत्वपूर्ण होगा।


बाबा रामदास एजुकेशनल सोसाइटी झज्जर के विद्यार्थी सोनी, अतुल और बलराम ब्यूटी केयर से संबंधित प्रोजेक्ट पर काम करेंगे उन्हें 2 लाख रुपये की स्पॉन्सरशिप मिलेगी।


बिहार के धनबाद के बीआइटी सिंदरी स्कूल के विद्यार्थी सैयद अदनान अहमद को सवा लाख रुपये का स्पॉन्सरशिप मिला है वो है एक्सिडेंट रोकने और रोड सेफ़्टी के प्रोजेक्ट पर काम करेगा। एसीआईसी आईआईटी फ़ाउंडेशन के राजीव शर्मा ईको फ्रेंडली फ्रेशनर के प्रोजेक्ट पर काम करेंगे और उन्हें डेढ़ लाख रुपए की स्पॉन्सरशिप दी जाएगी। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल के विद्यार्थी मुकुल शर्मा, नवीन रावत और दीपेश स्मार्ट एग्रीकल्चर सॉल्यूशन प्रोजेक्ट के अंतर्गत किसानों के लिए एक डिवाइस बनाएंगे। उन्हें भी डेढ़ लाख रुपये की स्पॉन्सरशिप दी जाएगी।

उत्सव फ़ाउंडेशन के विद्यार्थी सुनारू, इस्लाम और रेशमी को शारीरिक, आध्यात्मिक और मानसिक स्वास्थ्य पर प्रोजेक्ट के लिए डेढ़ लाख रुपये स्पॉन्सरशिप मिली है। गुरुग्राम के कुंज वैली स्कूल के विद्यार्थी रीशान सहगल और केशव मालिक को खेत गुरू प्रोजेक्ट के लिए 75, हज़ार रुपये की स्पॉन्सरशिप दी गई है, जिसमें वह किसानों की जागरुकता लिए प्रोजेक्ट बनाएंगे। कोलकाता के अर्शा विद्या के विद्यार्थी स्वीटी कुमारी और सुरूची कुमारी को 50, हज़ार रुपए की स्पॉन्सरशिप दी गई है और वो है महिलाओं के मासिक धर्म से संबंधित समस्याओं पर जागरूक करने के लिए ऑटोमेटेड प्रोजेक्ट पर काम करेंगी।

इसके अंतर्गत इको फ्रेंडली सैनिटरी सॉल्यूशन पर काम किया जाएगा। साउथ वेस्ट दिल्ली के आर्मी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी आदित्य ऑटोनोमस डिवाइस पर काम करेंगे। फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. राज नेहरू ने बताया कि स्कूलों में नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह प्रोग्राम शुरू किया गया है। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट भविष्य में समाज के काम आएंगे और इससे स्कूलों में नवाचार के प्रति एक वातावरण बनेगा।


झुग्गी के बच्चों के लिए बनाए हाईटेक लैब

उत्सव फाउंडेशन में पढ़ने वाले झुग्गी झोंपड़ी में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए अत्याधुनिक हाईटेक लैब बनाए गए हैं। विद्यार्थियों को विज्ञान और तकनीक से जोड़ कर इनोवेशन की ओर ले जाने की कवायद की जा रही है। फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. राज नेहरू ने बताया कि लगभग 17 लाख रुपए की लागत से फिजिक्स और केमेस्ट्री लैब बनाई गई है। केंद्रीय विज्ञान एवं तकनीकी राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस लैब का उद्घाटन किया है।

इसके लिए रूप पॉलीमर लिमिटेड ने स्पॉन्सरशिप दी है। फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. राज नेहरू ने बताया कि इससे पहले विद्यार्थियों के लिए एआई और कंप्यूटर लैब बनाए गए थे। विद्यार्थी निरंतर इनके माध्यम से प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इन विद्यार्थियों को कुशल और आत्मनिर्भर बना कर समाज की मुख्यधारा में जोड़ना ही उत्सव फाउंडेशन का लक्ष्य है।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X