Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

शाश्वत मूल्यों के साथ-साथ आधुनिक भारत की जरूरतों को भी समझते थे हमारे संविधान निर्माता : कल्याण

Updated on Wednesday, November 27, 2024 21:02 PM IST

संविधान दिवस पर विस अध्यक्ष का आह्वान, अधिकारों के साथ मौलिक कर्तव्यों के प्रति भी रहें सचेत

विधान सभा में भव्य समारोह, डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित

अधिकारियों-कर्मचारियों को करवाया संविधान की उद्देश्यिका का वाचन

चंडीगढ़, 26 नवंबर - हरियाणा विधान सभा की ओर से मंगलवार को संविधान दिवस के मौके पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने विधान सभा के अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की उद्देश्यिका का वाचन करवाया। इससे पूर्व उन्होंने विधान भवन में स्थापित संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अनेक विधायकों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि आज पूरा देश अपने संविधान निर्माताओं के प्रति कृतज्ञता अर्पित कर रहा है। आज के दिन ही वर्ष 1949 में हमारे संविधान निर्माताओं ने विश्व के सबसे बड़े लिखित संविधान का निर्माण कार्य पूरा किया था। उन्होंने कहा कि इस संविधान के तहत कार्य करते हुए महान भारत निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर रहा है। आज भारत ने जो मुकाम हासिल किया है, उसमें अगर सबसे बड़ी भूमिका की बात की जाए तो निश्चित रूप से इसका श्रेय संविधान को जाएगा। यह संविधान सिर्फ आकार में विश्व का सबसे बड़ा संविधान नहीं है अपितु इसकी व्यावहारिकता, इसकी स्वीकार्यता और दूरगामी दृष्टि इसे विश्व का सबसे आदर्श संविधान भी बनाती है।

इसका प्रमुख कारण यह रहा कि हमारे संविधान निर्माता जहां कानून के श्रेष्ठतम जानकार थे वहीं वे आधुनिक भारत की जरूरतों और इसके शाश्वत मूल्यों की बारीकियों को भी समझते थे। इसमें जहां नए भारत का स्पष्ट विजन स्पष्टता से रेखांकित किया गया, वहीं वैश्विक समाज में हमारी भूमिका प्रभावी बनी है। इस संविधान के तहत भारत ने संसदीय लोकतांत्रिक प्रणाली को अपनाया, जिसका सीधा सा तात्पर्य है जनता का शासन।

कल्याण ने कहा कि संविधान दिवस हमारे देश के लिए विशेष दिन है। जब देश को आजादी मिली तो संविधान निर्माण बड़ा मुद्दा था। 11 दिसंबर 1946 को डॉ. राजेंद्र प्रसाद संविधान सभा के अध्यक्ष बने और 26 नवंबर 1949 को उन्होंने संविधान बिल पर हस्ताक्षर किए और यह एक्ट बन गया। संविधान के कुछ अनुच्छेद इसी दिन लागू हो गए और शेष सभी 26 जनवरी 1950 को लागू हुए।

संविधान सभा की ड्राफ्टिंग कमेटी का गठन 29 अगस्त 1947 को हुआ। 114 दिन काम करने के उपरांत कमेटी के अध्यक्ष डॉ. भीम राव अम्बेडकर ने 21 फरवरी 1948 को इसका मसौदा संविधान सभा के अध्यक्ष को सौंपा। इस मसौदा पर संविधान ने गहन चर्चा की और 8 माह तक जनता के सुझावों के लिए भी रखा गया। कुल 7635 संशोधन के लिए सुझाव आए, इनमें से 2473 पर चर्चा हुई।

इस दौरान संविधान निर्माताओं ने अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, द.अफ्रीका, यूके, आयरलैंड, फ्रांस आदि देशों के संविधान का भी अध्ययन किया गया। प्रत्येक संविधान के अच्छे प्रावधान इस संविधान में शामिल किए गए। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान निर्माताओं ने इसकी आलोचनाओं को भी सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ शामिल किया। डॉ. अंबेडकर ने कहा था ऐसे सदस्यों के कारण ही यह संविधान अच्छा बन सका है।

कल्याण ने कहा कि हमारे संविधान को पूरी तरह से व्यवहारिक बनाया गया है। इसके अनुच्छेद 368 में संशोधन में तीन तरीके दिए गए हैं। कुछ साधारण बहुमत से, कुछ दो तिहाई बहुमत से, कुछ संशोधन इतने कड़े हैं कि इन्हें संसद के दो तिहाई बहुमत के साथ-साथ आधी विधायिकाओं में पारित करवाकर की किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान में अभी तक 106 संशोधन हो चुके हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि यह हमारे संविधान में भारत माता को परम वैभव तक लेकर जाने का रास्ता बताया गया है। यह हमें अच्छे मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि यह संविधान विविधता भरे देश को दिशा देने का काम कर रहा है। विधायक भारत भूषण बत्रा ने कहा कि यह संविधान हमारे देश में कानून का शासन सुनिश्चित करता है। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि लाखों कुर्बानियों के बाद आजादी मिली है। हमें हर कीमत पर इसकी रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान को लागू करने में विधान पालिका की सबसे बड़ी भूमिका है। विधायक रामकुमार गौत्तम ने कहा कि आजादी बहुत मुश्किल से मिली है। भ्रष्टाचारियों और जातपात का जहर घोलने वालों से इसकी रक्षा बहुत जरूरी है। विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि इस संविधान की बदौलत ही सभी धर्मों के लोग अपने आप को सुरक्षित पाते हैं। सभी को एकजुट होकर देश को मजबूत करना चाहिए। कार्यक्रम में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, विनोद भ्याना व विधान सभा के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X